जयपुर में Thar ने मचाया कहर, स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

स्वास्थ्य

जयपुर में Thar ने मचाया कहर, स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

22 अगस्त 2026 को 11:18 am बजे
जयपुर में Thar ने मचाया कहर, स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार थार ने सड़क पर ऐसा कहर बरपाया कि एक बुजुर्ग की जिंदगी छीन ली. मालवीय नगर थाना इलाके में सरस पुलिया के पास तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार 62 वर्षीय छाजू सिंह को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि छाजू सिंह उछलकर सड़क पर जा गिरे और इसके बाद करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए. हादसे में गंभीर रूप से घायल छाजू सिंह ने एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतक छाजू सिंह एक हॉस्टल में गार्ड की नौकरी करते थे. पिछले दो-तीन दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और उन्हें खांसी-जुकाम की शिकायत थी. शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह स्कूटी लेकर जयपुरिया अस्पताल में दवाई लेने के लिए निकले थे. सुबह करीब 7:30 बजे सरस पुलिया के पास तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही छाजू सिंह सड़क पर जा गिरे. इसके बाद वाहन की चपेट में आने से वह करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए. हादसे में उनकी पसलियों समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.

थार चालक की तलाश में जुटी पुलिस टक्कर के बाद थार भी बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे खंभे को तोड़ते हुए काफी दूर तक चली गई. हादसे की आवाज और मंजर देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही मालवीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल छाजू सिंह को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर शाम तक इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

फिलहाल पुलिस ने हादसे में शामिल थार को जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. अब पुलिस थार चालक की तलाश में जुटी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे