राहुल बोले- सरकार बैकफुट पर, हमें आक्रामक रहना है:एकता हमारी पार्टी की ताकत, TMC को देखिए कैसे बिखर गई

राजनीति

राहुल बोले- सरकार बैकफुट पर, हमें आक्रामक रहना है:एकता हमारी पार्टी की ताकत, TMC को देखिए कैसे बिखर गई

20 अगस्त 2026 को 04:32 am बजे
राहुल बोले- सरकार बैकफुट पर, हमें आक्रामक रहना है:एकता हमारी पार्टी की ताकत, TMC को देखिए कैसे बिखर गई
राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस नेताओं से कहा कि मोदी सरकार बैकफुट पर है। हमें उसके खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'एकता हमारी पार्टी की ताकत, TMC को देखिए कैसे बिखर गई। नरेंद्र मोदी का शासन आखिरी दौर में है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है।' न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल ने ये बातें नई दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक में कहीं। इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 88 नेता शामिल हुए। संसद सत्र खत्म होने के बाद CWC की पहली बैठक CWC की यह बैठक संसद सत्र खत्म होने के बाद पहली बार हुई। इसमें देश की राजनीतिक स्थिति के साथ युवाओं का भविष्य, राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे की जवाबदेही और भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में 5 मुद्दों पर चर्चा, खड़गे बोले- 94 हजार स्कूल बंद 1. युवाओं की शिक्षा और रोजगार: मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने युवाओं के लिए एजुकेशन टू एप्लॉयमेंट रोडमैप बनाने की मांग की। 2. स्कूल बंद होने का मुद्दा: खड़गे ने दावा किया कि हाल के वर्षों में 94 हजार स्कूल बंद हुए हैं। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या बताया। 3. राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे का हिसाब: खड़गे ने राम मंदिर ट्रस्ट को मिले पैसे, सोने और अन्य दान की पारदर्शिता पर सवाल उठाया। उन्होंने दान के इस्तेमाल और हिसाब-किताब की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। 4. चीन और सीमा सुरक्षा: बैठक में भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और सरकार से जवाबदेही की मांग की गई। 5. कांग्रेस की आगे की रणनीति: बैठक में संसद सत्र के बाद देश की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की गई और सरकार के खिलाफ कांग्रेस के रुख को और आक्रामक बनाने पर जोर दिया गया। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… CWC मीटिंग में फैसला, कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही पैरा गाएगी: 1937 में बनाए नियम का पालन करेगी कांग्रेस ने वंदे मातरम को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी 1937 में हुई कांग्रेस बैठक में लिए गए फैसले का पालन करेगी। इसके तहत पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल दो अंतरे गाए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे