Toxic में इंटीमेट सीन्स की कंडोम एड से हुई तुलना,यश बोले- पैसे लेकर...

खेल

Toxic में इंटीमेट सीन्स की कंडोम एड से हुई तुलना,यश बोले- पैसे लेकर...

16 अगस्त 2026 को 02:45 pm बजे
Toxic में इंटीमेट सीन्स की कंडोम एड से हुई तुलना,यश बोले- पैसे लेकर...

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के ट्रेलर और गानों में यश के इंटीमेट सीन्स देखकर हर किसी के होश उड़ गए. 'तबाही' गाने में यश एक्ट्रेस कियारा आडवाणी संग कई इंटीमेट सीन्स देते दिखे. गाना सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई. कईयों ने यश और कियारा को ट्रोल भी किया, तो कई लोगों ने उनकी इंटीमेसी की तुलना कंडोम एड से कर डाली.

यश ने अब उनके इंटीमेट सीन्स पर हो रही ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है. एक्टर ने मजाकिया अंदाज में ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है. हाल ही में 'आप की अदालत' में यश से इस गाने को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर सवाल किया गया.

इस दौरान उन्होंने 'कंडोम एड' वाले कमेंट्स पर रिएक्शन देते हुए कहा- अगर कंडोम का एड करना होगा, तो पैसे लेकर करूंगा... ऐसे मुफ्त में थोड़ी न करूंगा.  उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

A post shared by Rocking_Star 👑 (@the_monster_fans)

इसके अलावा यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' में बोल्ड और स्टीमी सीन्स पर उठ रहे सवालों का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म में कोई वल्गैरिटी नहीं है. यश बोले- अश्लीलता गलत चीज है. अगर आपने देखा हो तो मैंने तो फिल्म में Kiss भी नहीं की है. हर चीज की एक सीमा होती है और हम उस मर्यादा को अच्छे से समझते हैं. सीन्स को एस्थेटिकली शूट करना पड़ता है, जो स्क्रीन पर खूबसूरत दिखता है. वही सिनेमा का असली जादू है. यह किसी भी क्रिएटर का अपना नजरिया होता है.

'टॉक्सिक' की बात करें तो फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. देखना दिलचस्प होगा कि इसे रिलीज के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे