VIDEO: पानी में गिर गया 45 हजार का फोन, घंटों ढूंढता रहा डिलीवरी बॉय

टेक्नोलॉजी

VIDEO: पानी में गिर गया 45 हजार का फोन, घंटों ढूंढता रहा डिलीवरी बॉय

19 अगस्त 2026 को 09:06 am बजे
VIDEO: पानी में गिर गया 45 हजार का फोन, घंटों ढूंढता रहा डिलीवरी बॉय

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर का शिव चौक जलभराव से जूझता नजर आया. जहां सड़क पर कई फीट तक भरे पानी के बीच लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी. लेकिन इसी पानी में एक युवक घंटों तक अपने मोबाइल की तलाश करता रहा. वह कभी पानी में हाथ डालकर फोन ढूंढता तो कभी बेबसी से पानी को निहारता. जब काफी कोशिश के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

नहीं मिला 45 हजार का फोन तो रोने लगा डिलीवरी बॉय यह युवक रामपुरी निवासी विशाल है, जो डिलीवरी बॉय का काम करके अपने परिवार का पेट पालता है. उसके लिए मोबाइल सिर्फ एक महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं था, बल्कि उसकी रोजी-रोटी का सबसे जरूरी साधन था. इसी फोन पर उसे खाने के ऑर्डर मिलते थे और ऑर्डर पहुंचाकर ही उसकी कमाई होती थी. बताया जा रहा है कि विशाल ने करीब तीन महीने पहले ही लगभग 45 हजार रुपये का मोबाइल किस्तों पर खरीदा था. अब तक वह सिर्फ तीन किस्तें चुका पाया था. बाकी किस्तें अभी बाकी थीं. ऐसे में बारिश के पानी में मोबाइल गिरने से उसकी आर्थिक परेशानी और बढ़ गई.

मंगलवार को विशाल खाना लेकर डिलीवरी के लिए शिव चौक से गुजर रहा था. जलभराव के बीच अचानक उसका मोबाइल हाथ से छूटकर पानी में गिर गया. इसके बाद उसने अपना काम छोड़ दिया और घंटों तक पानी में उतरकर फोन खोजता रहा. लेकिन मोबाइल नहीं मिला. इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पानी में मोबाइल तलाशते विशाल का वीडियो बना लिया. वहीं जब वहां मौजूद लोगों ने उससे उसकी परेशानी पूछी तो वह अपने आंसू नहीं रोक सका.

विशाल ने नगर पालिका को ठहराया जिम्मेदार विशाल ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और डिलीवरी का काम करके घर चलाता है. मोबाइल उसके काम का सबसे अहम जरिया था. विशाल ने अब नगरपालिका से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. उसकी आंखों से निकले आंसू सिर्फ एक मोबाइल खोने का दर्द नहीं, बल्कि उस रोजगार के सहारे के छिन जाने की बेबसी बयां कर रहे थे, जिसके दम पर वह अपने परिवार का पेट पाल रहा था.

पानी में फोन गिरने को लेकर विशाल ने मुजफ्फरनगर की नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराया. उसने कहा कि मुझे न्याय मिलना चाहिए और फोन मिलना चाहिए. मैं आर्थिक मदद की मांग करता हूं. मैं गरीब आदमी हूं और डिलीवरी बॉय का काम करके अपने परिवार का पेट पालता हूं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे