दिल्ली में बारिश से गिरा बरगद का पेड़, तीन गाड़ियां दबीं, VIDEO

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली में बारिश से गिरा बरगद का पेड़, तीन गाड़ियां दबीं, VIDEO

06 अगस्त 2026 को 10:10 am बजे
दिल्ली में बारिश से गिरा बरगद का पेड़, तीन गाड़ियां दबीं, VIDEO

राजधानी दिल्ली समेत देशभर मे मॉनसून जमकर बरस रहा है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह की शुरुआत सावन की बौछार से हुई और तकरीबन 10 बजे तक कई इलाकों में बारिश की झड़ी लगी रही. आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई. ऑफिस आवर्स के दौरान बारिश तेज हो गई. कई इलाकों और सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक की रफ्तार थम गई.

जाम के कारण दफ्तर जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं प्रीत विहार (दिल्ली) में एक विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया. बारिश के कारण गिरे इस पेड़ के नीचे तीन कारें दब गई हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है. बरगद गिरने से किसी तरह की जान की हानि की खबर सामने नहीं आई है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है.

दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जबकि गुरुवार सुबह से भी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 5 से 8 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहेंगी. हालांकि, आईएमडी ने दिल्ली के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे