जडेजा ने उतारी कुलदीप की नकल, हंसी रोक नहीं पाए गंभीर, VIDEO
जडेजा ने उतारी कुलदीप की नकल, हंसी रोक नहीं पाए गंभीर, VIDEO

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैदान पर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) XI के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन एक ऐसा मजेदार पल देखने को मिला, जिसने भारतीय कैम्प का माहौल हल्का कर दिया.
रवींद्र जडेजा अचानक स्पिनर कुलदीप यादव के अंदाज में गेंदबाजी करने लगे. उनका यह रूप देखकर हेड कोच गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक सके. इस मजेदार घटना का वीडियो भी सामने आया है. 'सर' जडेजा ने कुलदीप के खास रन-अप से लेकर गेंद फेंकने के अंदाज तक की नकल की. उन्होंने कुलदीप के एक्शन को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जिसे देखकर डगआउट में मौजूद गंभीर जोर-जोर से हंसने लगे.
#1 All-rounder for a reason.😂 Ravindra Jadeja can bat, bowl, field, and apparently, crack Gautam Gambhir too. 😆 Watch Day 3 of SLC XI vs #TeamIndia tomorrow, 10 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/TWbJzVPEed
कुलदीप यादव बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं और उनका बॉलिंग एक्शन रवींद्र जडेजा से बिल्कुल अलग है. जडेजा आमतौर पर बेहद छोटे रन-अप के साथ बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में जब उन्होंने कुलदीप की तरह गेंद फेंकने की कोशिश की तो नजारा काफी मजेदार बन गया. प्रैक्टिस मैच में दोनों को लंबा स्पेल डालने का मौका मिला. जडेजा ने 15 ओवर्स में 64 रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने पसिंदु सूरियाबंडारा और रमेश मेंडिस को आउट किया.
कुलदीप यादव ने 18 ओवर्स की गेंदबाजी में 76 रन खर्च किए और दो सफलताएं हासिल कीं. उनके शिकार अहान विक्रमसिंघे और अंजला बंडारा बने. सिर्फ जडेजा और कुलदीप ही नहीं, बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने भी प्रभावित किया. सुथार ने 13 ओवर में केवल 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए. श्रीलंका क्रिकेट XI ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 363 के स्कोर पर घोषित की.
रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी उपयोगी प्रदर्शन किया. भारत एक समय 174 रनों पर 4 विकेट गंवा चुका था. यहां से जडेजा ने मानव सुथार के साथ मिलकर पारी को संभाला. 7 चौके की मदद से 117 गेंदों पर 63 रन बनाने के बाद जडेजा रिटायर्ड हर्ट हुए, जिससे दूसरे बल्लेबाजों को भी अभ्यास का मौका मिला.
भारत की बल्लेबाजी का मुख्य आकर्षण देवदत्त पडिक्कल रहे. उन्होंने शतक लगाकर गॉल टेस्ट मैच में नंबर-3 पोजीशन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की. पडिक्कल के शतक और निचले क्रम से मिले योगदान के दम पर भारतीय टीम ने दूसरे दिन 6 विकेट पर 357 रन बनाए.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें