आ रहा Vivo का नया फोन, भारत में इस दिन होगी लॉन्चिंग
आ रहा Vivo का नया फोन, भारत में इस दिन होगी लॉन्चिंग

Vivo भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका नाम Vivo T5 5G होगा. कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन भारत में 2 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा.
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एक एक वेबपेज तैयार किया है, जहां वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर डिटेल्स शेयर की है, जिससे पता चलता है कि यह हैंडसेट एक्सक्लुसिवली फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.
Vivo T5 5G को लेकर अब तक कुछ जानकारी सामने आ चुकी है, जहां कंपनी ने कैमरा डिजाइन को दिखा दिया है और फ्लिपकार्ट लिस्ट से पता चलता है कि यह दो कलर वेरिएंट में दस्तक देगा. साथ ही बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मिलेगा.
फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर में Vivo T5 5G का एक इमेज भी शेयर किया है, जिसमें हैंडसेट का बैक पैनल और डिस्प्ले दिखाया है. डिस्प्ले देखने से पता चलता है कि कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए है.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदने वालों की पहली पसंद बना AI, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा!
Vivo T5 5G के बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल मिलता है. इसमें डुअल रियर कैमरा और सर्कुलर LED फ्लैश लाइट दी गई है. हालांकि अभी कैमरा लेंस को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
लिस्ट डिटेल्स से पता चलता है कि Vivo T5 5G में OriginOS और GenAI रेडी NPU दिया जाएगा. इस बार कंपनी का मुख्य फोकस AI को लेकर हो सकता है. यह हैंडसेट 35-50 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च होगा.
लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें 7000mAh से बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Samsung का बड़ा ऐलान! 27 अगस्त को लॉन्च होगा नया Galaxy स्मार्टफोन, फीचर्स लीक
लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि यह हैंडसेट दो कलर वेरिएंट में दस्तक देगा, जिसमें एक सिल्वर ग्रीन और दूसरा रॉयल ब्रॉन्ज कलर है. 2 सितंबर की लॉन्चिंग से पहले इस हैंडसेट को लेकर कई और खुलासे किए जाएंगे. इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी का प्रोसेसर मिलेगा.साथ ही कई AI फीचर्स देखने को मिलेंगे. डिस्प्ले और बैटरी को लेकर भी जल्द ही खुलासा होगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें