मूसलाधार बारिश ने गुरुग्राम को झकझोरा, कर्मचारियों को WFH की सलाह

राष्ट्रीय समाचार

मूसलाधार बारिश ने गुरुग्राम को झकझोरा, कर्मचारियों को WFH की सलाह

06 अगस्त 2026 को 10:11 am बजे
मूसलाधार बारिश ने गुरुग्राम को झकझोरा, कर्मचारियों को WFH की सलाह

गुरुग्राम में लगातार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस बीच गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आज यानी 6 अगस्त को सभी कॉर्पोरेट दफ्तरों और निजी प्रतिष्ठानों से अपने कर्मचारियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' की व्यवस्था करने का आग्रह किया है.

भारी बारिश के कारण प्रमुख सड़कों और चौराहों पर जलभराव और गंभीर यातायात जाम की आशंका है, जिससे निपटने और आपातकालीन सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करना बेहद जरूरी है.

🚨 गुरुग्राम पुलिस परामर्श | यातायात एवं मौसम अपडेट 🌧️ लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण गुरुग्राम की कई सड़कों एवं चौराहों पर जलभराव और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 📢 गुरुग्राम पुलिस सभी कॉर्पोरेट संस्थानों एवं निजी प्रतिष्ठानों से आग्रह करती है कि दिनांक 06… pic.twitter.com/Th0CLLjxma

गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अनावश्यक वाहनों की आवाजाही कम होने से यातायात सुचारू रहेगा और एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी.

बता दें, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है. ऑफिस आवर्स के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली है. सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक की रफ्तार थम गई. जाम के कारण दफ्तर जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. 7 से 9 अगस्त के बीच मौसम की सबसे ज्यादा सक्रियता ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ की सीमा से जुड़े इलाकों में केंद्रित रहने की संभावना है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे