WhatsApp पर आया इनकम टैक्स नोटिस? साइबर ठगों की नई चाल
WhatsApp पर आया इनकम टैक्स नोटिस? साइबर ठगों की नई चाल

WhatsApp पर कुछ लोगों को मैसेज आ रहे हैं, जिसमें इनकम टैक्स नोटिस जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है. आम लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी, जो अब बीत चुकी है. साइबर ठगों ने लोगों का ठगने का नया तरीका खोज निकाला है.
साइबर दोस्त I4C ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया है. साथ ही साइबर ठगों द्वारा भेजे जा रहे फर्जी मैसेज से लोगों को अलर्ट किया है.
पोस्ट में साफ-साफ लिखा है कि अगर वॉट्सऐप पर इनकम टैक्स का नोटिस रिसीव हुआ है? तो उस पर क्लिक करने से पहले एक बार सोचें कि क्या ये सही है.
ITR फाइलिंग के नाम पर लोगों को धोखा दिया जा सकता है, जिसके बाद उनके फोन में फर्जी और खतरनाक फाइल्स या वायरस को इंस्टॉल किया जाता है. फर्जी नोटिस पर क्लिक करते ही मोबाइल में एक फाइल इंस्टॉल हो जाती है, जिसमें मैलवेयर फोन के अंदर पहुंच जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Pakistan Army ने छोड़ा WhatsApp! अब चीनी ऐप WeChat पर होगी पूरी बातचीत, भारत ने किया था बैन
Income Tax Notice on WhatsApp? Think before you click. During the ITR filing season, cybercriminals may send fake Income Tax notices on WhatsApp to trick people into downloading malicious .zip or .exe files pic.twitter.com/GF5BKWSmMB
साइबर दोस्त I4C ने बताया है कि मैलवेयर फाइल डिवाइस में डाउनलोड होते ही फोन में अपनी जगह बना लेते हैं. इससे वे बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और पर्सनल डेटा तक चोरी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: WhatsApp क्यों लोगों के अकाउंट बैन कर रहा है? एक गलती और अकाउंट हमेशा के लिए खो देंगे
साइबर दोस्त I4C ने बताया है कि बिना वेरिफाई किए किसी भी टैक्स नोटिस, लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक नहीं करना चाहिए. एक गलत क्लिक आपके डिवाइस को साइबर ठगी का शिकार बना सकता है. अगर आप साइबर ठगी के शिकार हो जाते हैं तो तुरंत ही 1930 पर कॉल करके उसकी शिकायत दर्ज करें.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें