भारत में पहली बार लॉन्च हुए Xiaomi Mijia के ये प्रोडक्ट, इतनी है कीमत

व्यापार

भारत में पहली बार लॉन्च हुए Xiaomi Mijia के ये प्रोडक्ट, इतनी है कीमत

29 अगस्त 2026 को 07:13 am बजे
भारत में पहली बार लॉन्च हुए Xiaomi Mijia के ये प्रोडक्ट, इतनी है कीमत

Xiaomi ने भारत में अपना होम ब्रांड Mijia के तहत नए प्रोडक्ट को लॉन्च किया है. कंपनी ने दो नए प्यूरिफायर को लॉन्च किया है, जिनके नाम Air Purifier 6 और 4 Compact हैं. साथ ही कंपनी ने Xiaomi Smart Air Purifier 4 Lite को लॉन्च किया है.

शाओमी के तीनों ही एयर प्यूरिफायर प्रोडक्ट को अलग-अलग रूम साइज के लिए लॉन्च किया गया है. साथ ही इनकी कीमत भी अलग-अलग है और शुरुआती कीमत 7999 रुपये है.

Mijia Smart Air Purifier 4 Compact की कीमत 7999 रुपये है. वहीं  Mijia Air Purifier 6 की कीमत 19,999 रुपये है. इनकी सेल 2 सितंबर से शुरू होगी.

Mijia Smart Air Purifier 4 Compact के स्पेसिफिकेशन्स

फीचर्स की शुरुआत सबसे छोटे एयर प्यूरिफायर के साथ करते हैं, जिसका मकसद छोटे के रूम को क्लीन हवा प्रोवाइड कराना है. इसका नाम Mijia Smart Air Purifier 4 Compact है. यह बेडरूम, स्टडी रूम आदि के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

Mijia Smart Air Purifier 4 Compact प्यूरिफायर करीब 400 स्क्वेयर फीट एरिया की हवा को आसानी से क्लीन कर सकता है. कंपनी ने बताया है कि इसमें 3-1 फिल्ट्रेशन सिस्टम का यूज किया है. साथ ही कंपनी का दावा है कि यह हवा से 99.97 परसेंट  पार्टिकल्स को क्लीन कर देता है.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदने वालों की पहली पसंद बना AI, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा!

Mijia Smart Air Purifier 4 Compact के अंदर चार कलर इंडिकेटर दिए गए हैं, जो हवा की क्वालिटी दिखाने का काम करते हैं. साथ ही इसमें ऑटो, स्लीप और मैनुअल मोड्स दिए गए  हैं. साथ ही इसमें ऑटो,स्लीप और मैनुअल मोड्स दिए गए हैं.  2.2Kg वजनी इस प्यूरिफायर 20dB साउंड जनरेट करता है, जो आपको नींद से डिस्टर्ब नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: Samsung-Xiaomi को टक्कर देगा Philips? 20,000 रुपये वाले नए 5G स्मार्टफोन से हो सकती है एंट्री!

Mijia Smart Air Purifier 6 को बड़े रूम के लिए तैयार किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह प्यूरिफायर 940 स्क्वेयर फीट एरिया को कवर कर सकता है. कंपनी ने बताया है कि उन्होंने टेस्टिंग में पाया है कि उनका ये प्यूरिफायर 3.5 मिनट के अंदर एक 108 स्क्वेयर फीट एरिया की हवा को क्लीन कर सकता है. इसमें फाइव स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे