सावधान! यूपी में YouTube 'सीक्रेट हाउस' चैलेंज देखकर घर से गायब हुए दो बच्चे; पुलिस ने 2 घंटे में खोज निकाला

राजनीति

सावधान! यूपी में YouTube 'सीक्रेट हाउस' चैलेंज देखकर घर से गायब हुए दो बच्चे; पुलिस ने 2 घंटे में खोज निकाला

25 अगस्त 2026 को 08:51 am बजे
सावधान! यूपी में YouTube 'सीक्रेट हाउस' चैलेंज देखकर घर से गायब हुए दो बच्चे; पुलिस ने 2 घंटे में खोज निकाला
सावधान! यूपी में YouTube 'सीक्रेट हाउस' चैलेंज देखकर घर से गायब हुए दो बच्चे; पुलिस ने 2 घंटे में खोज निकाला
YouTube चैलेंज देखकर घर से निकले दो बच्चे, पुलिस ने बचाया
मेरठ:

मेरठ के हस्तिनापुर से बच्चों पर सोशल मीडिया और ऑनलाइन वीडियो के प्रभाव का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 11 और 7 साल के दो बच्चे यूट्यूब पर 'सीक्रेट हाउस' गेम का वीडियो देखने के बाद घर से निकल गए. दोनों बच्चों ने तय किया कि वे भी वीडियो की तरह 24 घंटे तक एक गुप्त ठिकाने पर छिपकर चुनौती पूरी करेंगे. रविवार दोपहर बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और करीब दो घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

अचानक लापता होने से मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे हस्तिनापुर के बी-ब्लॉक कॉलोनी के निवासी हैं. रविवार दोपहर वे बिना किसी को बताए घर से निकल गए. काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी.

यूट्यूब वीडियो से हुए प्रभावित

मवाना क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज लवानिया ने बताया कि पूछताछ में बच्चों ने खुलासा किया कि उन्होंने यूट्यूब पर 'सीक्रेट हाउस' गेम का वीडियो देखा था. वीडियो से प्रभावित होकर उन्होंने भी वैसा ही खेल खेलने का फैसला किया. इस गेम में प्रतिभागी एक गुप्त ठिकाना बनाकर 24 घंटे तक उसमें छिपे रहते हैं और कुछ निर्धारित नियमों का पालन करते हैं.

फार्महाउस के पास बनाया ठिकाना

बच्चों ने घर से निकलने के बाद एक फार्महाउस के नजदीक सुनसान जगह चुनी और वहां अपना अस्थायी अड्डा बना लिया. उनका इरादा 24 घंटे तक वहीं छिपे रहने का था ताकि वे चैलेंज पूरा कर सकें.

पुलिस ने दो घंटे में किया रेस्क्यू

बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने तलाश शुरू कर दी. आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों का पता लगा लिया गया. पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिवारों के हवाले कर दिया.

यह भी पढ़ें : UP News: पुलिसवाले की पिस्टल छीनकर कपड़े उतारकर पिटाई, मेरठ में ये क्या हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut News, YouTube Challenge, Secret House Game Video, Missing Children, UP Police
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।