होर्मुज फिर बना जंग का अखाड़ा, एक दिन में 10 जहाजों पर हमले
होर्मुज फिर बना जंग का अखाड़ा, एक दिन में 10 जहाजों पर हमले

ईरान और अमेरिका के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने दावा किया है कि उसने एक ही दिन में 10 जहाजों पर हमला किया है. इनमें दो अमेरिकी जहाज और आठ तेल टैंकर शामिल हैं. यह कार्रवाई अमेरिका की तरफ से पांच ईरानी तेल टैंकरों पर किए गए हमले के जवाब में की गई.
IRGC ने कहा कि उसके बलों ने उन 10 जहाजों को निशाना बनाया, जो होर्मुज स्ट्रेट के एक "प्रतिबंधित और असुरक्षित" इलाके को पार करने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, ईरान के इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका के 'अंडरवाटर जासूस' को ईरान ने पकड़ा, VIDEO दिखाकर सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
ईरान ने खाड़ी के दूसरे देशों में मौजूद तेल टैंकरों को भी चेतावनी दी है. IRGC की नौसेना ने कुवैत, जॉर्डन और बहरीन के बंदरगाहों में मौजूद सभी टैंकर क्रू को तुरंत जहाज खाली करने को कहा है. ईरानी सरकारी टीवी पर पढ़े गए बयान में कहा गया कि जिन बंदरगाहों या एंकर पर अमेरिकी मौजूदगी है और जो अमेरिकी कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं, वहां मौजूद टैंकरों को निशाना बनाया जाएगा.
Video shows multiple Iranian ballistic missiles striking Muwaffaq Salti Air Base in Jordan. Follow: https://t.co/GHI09iA8ru pic.twitter.com/8gwfvtVftL
इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने पांच ईरानी क्रूड ऑयल कैरियर्स को नष्ट करने की जानकारी दी थी. अमेरिका के मुताबिक, IRGC ने पिछले दो दिनों में एक अमेरिकी नौसैनिक युद्धपोत को दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी. अमेरिकी युद्धपोत दोनों हमलों से बच गया और क्षेत्रीय जल में गश्त करता रहा. अमेरिका ने कहा कि किसी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं हुआ.
CENTCOM के मुताबिक, M/T Kaviz, M/T Charminar, M/T Horizon 1 और M/T Riesco को ओमान की खाड़ी में, जबकि M/T Derya को खार्ग द्वीप के पास निशाना बनाया गया. अमेरिकी सेना ने हमले से पहले जहाजों के क्रू को उन्हें छोड़ने का निर्देश दिया था.
M/T Riesco sinks in the Gulf of Oman, Sept. 8, after being destroyed by CENTCOM forces in response to attempted IRGC attacks on a U.S. Navy warship. pic.twitter.com/EkmG8uyMT9
अमेरिका ने 5 सितंबर को भी तीन ईरानी क्रूड ऑयल कैरियर्स को नष्ट करने का दावा किया था. CENTCOM के मुताबिक, यह कार्रवाई तब की गई जब IRGC ने एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाने की कोशिश की. अमेरिका का कहना है कि अमेरिकी युद्धपोतों के खिलाफ IRGC के सभी हमले नाकाम रहे.
इस बीच, ईरान ने एक अमेरिकी अंडरवाटर ड्रोन को पकड़ने का दावा किया है. इसके जवाब में पेंटागन ने कहा कि अंडरवाटर ड्रोन एक दिन से ज्यादा पहले ही खराब हो गया था. अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, यह पुराना मॉडल था, जो क्षेत्रीय जल की निगरानी कर रहा था और इसमें संवेदनशील डेटा या कोई वर्गीकृत सोनार अथवा रडार उपकरण नहीं था.
IRGC Navy releases footage of captured US Navy’s unmanned submersible vehicle Follow: https://t.co/boCY50qfi9 pic.twitter.com/4m94YxlQX6
यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान में फिर छिड़ी 'तेल की जंग', 5 ईरानी ऑयल टैंकर तबाह, खार्ग भी धुआं-धुआं
IRGC ने DDG-119 और DDG-53 नाम के दो अमेरिकी नौसैनिक विध्वंसक जहाजों पर सफल मिसाइल हमले का भी दावा किया है. ईरान ने इसे अपने तेल टैंकरों और जहाजों पर अमेरिकी कार्रवाई का जवाब बताया है. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. ताजा घटनाक्रम से खाड़ी क्षेत्र और खासकर होर्मुज स्ट्रेट में तनाव और बढ़ने के संकेत हैं. ईरान की ओर से कुवैत और बहरीन में मौजूद जहाजों को दी गई चेतावनी ने हालात को और गंभीर बना दिया है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें