12 OBC, 9 SC और 7 ST छात्र... IITs में 5 साल में 45 छात्र आत्महत्या के शिकार!

शिक्षा

12 OBC, 9 SC और 7 ST छात्र... IITs में 5 साल में 45 छात्र आत्महत्या के शिकार!

23 सितंबर 2026 को 07:31 am बजे
12 OBC, 9 SC और 7 ST छात्र... IITs में 5 साल में 45 छात्र आत्महत्या के शिकार!

देश के 23 IIT संस्थानों में पिछले पांच सालों के दौरान 45 छात्रों ने आत्महत्या की है. यह जानकारी लोकसभा में पेश किए गए सरकारी आंकड़ों से सामने आई है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन 45 में से 28 छात्र SC, ST और OBC वर्ग से थे, यानी कुल मौतों का करीब 62 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं समुदायों के छात्रों का है. यह आंकड़े 2020-21 से लेकर 2024-25 तक के हैं और सभी IIT से जुटाए गए डेटा के आधार पर तैयार किए गए हैं.

अगर सालवार आंकड़े देखें तो 2023-24 में सबसे ज्यादा 16 छात्रों ने जान गंवाई, जबकि इससे पिछले साल यानी 2022-23 में यह संख्या सिर्फ छह थी. साल 2024-25 में 13 छात्रों की मौत आत्महत्या से हुई.

संस्थानों की बात करें तो IIT हैदराबाद में सबसे ज्यादा सात छात्रों ने आत्महत्या की. इसके बाद IIT खड़गपुर, IIT दिल्ली और IIT कानपुर में छह-छह मौतें दर्ज हुईं. IIT मद्रास में पांच और IIT (BHU) वाराणसी में चार छात्रों की जान गई.

यह भी पढ़ें: 'बेटे को कहे गए जातिसूचक शब्द, गिरफ्तार हों IIT बॉम्बे के दो प्रोफेसर...', साहिल के पिता की मांग

पूरे पांच साल के आंकड़ों में 12 छात्र OBC वर्ग से, नौ SC वर्ग से और सात ST वर्ग से थे. वहीं 16 छात्र सामान्य वर्ग और एक छात्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS से था. सिर्फ 2024-25 की बात करें तो 13 मौतों में से चार OBC, तीन ST और दो SC वर्ग के छात्र थे, जबकि चार छात्र सामान्य वर्ग से थे.

इन 45 मामलों के अलावा पांच सालों में आठ और मौतें दर्ज की गई हैं, जिन्हें अस्वाभाविक मौत माना गया है. इन्हें आत्महत्या के 45 के आंकड़े में शामिल नहीं किया गया है.

हालांकि इस पूरे डेटा में यह जानकारी नहीं दी गई है कि मरने वाले छात्र किस कोर्स में पढ़ते थे या उनकी मौत के पीछे क्या वजहें थीं. इसलिए सिर्फ इन आंकड़ों के आधार पर मौत की वजह के बारे में कोई ठोस नतीजा निकालना सही नहीं होगा. यह पूरी जानकारी 8 दिसंबर 2025 को लोकसभा में दर्ज किए गए एक सवाल के जवाब में तैयार की गई थी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे