12 साल बड़ी पत्नी को छोड़ भागा पति, खोजते-खोजते दुबई से पहुंची सतना

राष्ट्रीय समाचार

12 साल बड़ी पत्नी को छोड़ भागा पति, खोजते-खोजते दुबई से पहुंची सतना

07 सितंबर 2026 को 09:10 am बजे
12 साल बड़ी पत्नी को छोड़ भागा पति, खोजते-खोजते दुबई से पहुंची सतना

मध्य प्रदेश के सतना में एक शादीशुदा महिला अपने पति की तलाश में दर-दर भटक रही है. दुबई से सतना पहुंची असविंदर कौर ने महिला थाने में शिकायत देकर पति सुनील ठाकुर को तलाशने और उनसे मिलाने की गुहार लगाई है. महिला का आरोप है कि उनके पति 31 जुलाई तक दुबई में उनके साथ रह रहे थे, लेकिन इसके बाद बिना बताए भारत आ गए. सतना पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि पति अपनी बहन के घर पर हैं, लेकिन परिवार के लोग उन्हें पति से मिलने नहीं दे रहे हैं.

पति से 12 साल बड़ी है महिला, सतना पहुंचते ही खुला राज असविंदर कौर के मुताबिक वह करीब 23 साल से दुबई में रह रही हैं और वहीं नौकरी करती हैं. उन्होंने बताया कि नवंबर 2020 से सुनील ठाकुर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं. इसके बाद दोनों ने 23 फरवरी 2025 को जबलपुर के सिवि सेंटर स्थित एक गुरुद्वारे में परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी. महिला का दावा है कि शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के तौर पर दुबई में साथ रह रहे थे.

महिला ने बताया कि यह उनकी दूसरी शादी है और पहले पति से उनका तलाक हो चुका है. उनका कहना है कि उन्होंने शादी से पहले ही अपने होने वाले पति और उनके परिवार को अपने पिछले विवाह और तलाक की जानकारी दे दी थी. उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने पति से करीब 12 साल बड़ी हैं और इस बात की जानकारी भी उनके पति और ससुराल वालों को पहले से थी.

असविंदर कौर का आरोप है कि 31 जुलाई के बाद उनके पति दुबई से मध्य प्रदेश आ गए. उन्हें जब इस बात की जानकारी मिली तो वह भी सतना पहुंचीं. महिला के मुताबिक, यहां आने पर पता चला कि सुनील अपनी बहन के घर पर हैं. उनका आरोप है कि पति की मां सुनीता रोहरा और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें वहां छिपाकर रखे हुए हैं और उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है.

महिला बोली, मैं ही हूं कानूनी रूप से पत्नी महिला ने कहा कि वह अपने पति की कानूनी पत्नी हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है. उन्होंने पुलिस से मामले में हस्तक्षेप करने और पति को तलाशने में मदद करने की मांग की है. मीडिया से बातचीत में असविंदर कौर ने कहा कि वह बेहद परेशान हैं और पति से मिलने के लिए सतना में भटक रही हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उन्हें न्याय दिलाने की अपील की है.

फिलहाल महिला की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. पति की ओर से इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया है, यह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सुनील ठाकुर कहां हैं और पत्नी के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे