हनुमान अंश ही नहीं इस फिल्म ने कमाया 14 दिनों में 7 गुना प्रॉफिट, तमिल और तेलुगु में रिलीज को तैयार मेकर्स
हनुमान अंश ही नहीं इस फिल्म ने कमाया 14 दिनों में 7 गुना प्रॉफिट, तमिल और तेलुगु में रिलीज को तैयार मेकर्स

बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का शोर है, जिसने 2 करोड़ के बजट में 85 करोड़ इंडिया ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड 11 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन इस बीच 21 अगस्त को सिनेमाघरों में आई मलयालम फिल्म ने 14 दिनों में 792% प्रॉफिट कमा लिया है. जबकि अब फिल्म की ओटीटी रिलीज की भी चर्चा शुरू हो गई है. जबकि सिनेमाघरों में 4 सितंबर को फिल्म के तमिल और तेलुगू के डब वर्जन भी रिलीज होंगे, जिसके साथ फिल्म की कमाई को बूस्ट मिलेगा. आप सोच रहे होंगे कि हम किस मलयालम फिल्म की बात कर रहे हैं यह है ममिता बैजू और निविन पॉली की बेथलहम कुडुम्बा यूनिट.
मलयालम के बाद तमिल तेलुगू में रिलीज होगी बेथलहम कुडुम्बा यूनिट
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं केरल के बाद फिल्म के तमिल और तेलुगू के डब्ड वर्जन को 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. गिरीश एडी द्वारा निर्देशित और भावना स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इसी का असर है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है.
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश पर जमकर बरस रहा हनुमान जी का आशीर्वाद, 28वें दिन 41.9% कमाई में उछाल
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14
23 करोड़ के बजट में बनीं मलयालम फिल्म बेथलहम कुडुम्बा यूनिट ने 14वें दिन भारत में 1,855 शोज के नेट कलेक्शन के साथ 4.05 करोड़ का कलेक्शन (Bethlehem Kudumba Unit Box Office) किया है. जबकि फिल्म का नेट कलेक्शन 102.15 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 119.25 करोड़ पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 231.25 करोड़ तक पहुंच गया है.
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट की कहानी
'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो शहर के एक नए इलाके में रहने आई एक यंग महिला की कहानी पर आधारित है. वहां बसने के कुछ ही समय बाद, उसे पास ही रहने वाले एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से प्यार होने लगता है. निविन पॉली और ममिता बैजू के अलावा फिल्म में संगीत प्रताप, सुरेश कृष्णा, विनय फोर्ट, रोशन शनावास और श्याम मोहन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म जियो हॉटस्टार (Bethlehem Kudumba Unit OTT Release) पर जल्द रिलीज हो सकती है. हालांकि अभी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के बीच फिल्म के ओटीटी रिलीज में देरी हो सकती है.
ये Video भी देखें: कौन थे नीम करोली बाबा जिन पर बनी है फिल्म 'हनुमान अंश'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें