पाकिस्तान की 14 चौकियों पर BLA ने किया कब्जे का दावा, हथियार भी लूटे
पाकिस्तान की 14 चौकियों पर BLA ने किया कब्जे का दावा, हथियार भी लूटे

पाकिस्तान में बलोच विद्रोहियों ने बड़ा दावा किया है. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) का कहना है कि उसने पिछले तीन महीनों में पाकिस्तानी सेना की 14 से ज्यादा चौकियों पर कब्जा कर लिया है. इतना ही नहीं, इन चौकियों को पूरी तरह तबाह करने के साथ वहां रखे हथियार भी लूट लिए गए हैं.
इस दावे के समर्थन में एक वीडियो भी सामने आया है. इस फुटेज में BLA के लड़ाके पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर कब्जा जमाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इन पोस्टों को नेस्तनाबूद किया जा रहा है. विद्रोही गुट का कहना है कि यह सारी कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई है.
खास बात यह है कि BLA ने जिन इलाकों में इन चौकियों के तबाह होने और कब्जा करने का दावा किया है, उनमें रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाने वाला क्वेटा-तफ्तान व्यापार मार्ग भी शामिल है. यह मार्ग व्यापार और सैन्य आवाजाही दोनों के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें