प्यार किसी से और शादी किसी और से... 1976 की इस फिल्म के 10 गाने बयां करेंगे आशिकों का दर्द, मुकेश, लता, किशोर और अमिताभ बच्चन की आवाज

मनोरंजन

प्यार किसी से और शादी किसी और से... 1976 की इस फिल्म के 10 गाने बयां करेंगे आशिकों का दर्द, मुकेश, लता, किशोर और अमिताभ बच्चन की आवाज

12 सितंबर 2026 को 06:11 am बजे
प्यार किसी से और शादी किसी और से... 1976 की इस फिल्म के 10 गाने बयां करेंगे आशिकों का दर्द, मुकेश, लता, किशोर और अमिताभ बच्चन की आवाज
प्यार किसी से और शादी किसी और से... 1976 की इस फिल्म के 10 गाने बयां करेंगे आशिकों का दर्द, मुकेश, लता, किशोर और अमिताभ बच्चन की आवाज
50 साल पुरानी फिल्म जिसके 10 के 10 गाने हैं सुपरहिट
youtube
नई दिल्ली:

प्यार किसी और से और शादी किसी और से... आशिकों के लिए यह दर्द भुलाए नहीं भूलता. वहीं 1976 में आई इस फिल्म में बखूबी इस दर्द को बयां किया गया था, जिसके गाने के बोल थे कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है... इसे डायलॉग के रूप में अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज से खास बना दिया. जबकि मुकेश और लता मंगेशकर की आवाज ने इसे कल्ट गानों की लिस्ट में शुमार कर दिया. लेकिन 50 साल पुरानी फिल्म में यह इकलौता गाना नहीं था, जिसने फैंस के दिलों पर राज किया. हम बात कर रहे हैं 1976 में आई फिल्म कभी कभी की, जिसमें अमिताभ बच्चन के अलावा वहीदा रहमान, शशि कपूर, राखी, ऋषि कपूर और नीतू कपूर अहम किरदार में नजर आए थे. 

100 बेहतरीन साउंडट्रैक में कभी कभी के गाने

कभी कभी का म्यूजिक खय्याम ने कंपोज किया था, जिसके लिरिक्स साहिर लुधियानवी ने लिखे थे. फिल्म के म्यूजिक को 24वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला था. जबकि किशोर कुमार और मुकेश को ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की आवाज के लिए कभी कभी मेरे दिल में के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इस फिल्म के गाने प्लैनेट बॉलीवुड डॉट कॉम की 100 बेहतरीन बॉलीवुड गानों की लिस्ट में शुमार है. जबकि इसे 10 में से 9.5 स्टार मिले थे. 

ये Video भी देखें: Kishore Kumar's 96th Birth Anniversary: Pag Ghungroo Song की कहानी जो उनकी रातों की नींद उड़ा दी

ये भी पढ़ें- 27 साल पुराना ठेठ देहाती गाना, यूपी-बिहार वालों के दिल पर आज भी करता है राज, शादियों की बना शान

10 गानों में सजी लता, मुकेश और किशोर कुमार की आवाज

कभी कभी फिल्म के 10 गाने इस प्रकार हैं- 

कभी कभी मेरे दिल में (मुकेश)  
2. कभी कभी मेरे दिल में - II (मुकेश और लता मंगेशकर) 
3. कभी कभी मेरे दिल में - डायलॉग (अमिताभ बच्चन)
4. मैं पल दो पल का शायर हूं (मुकेश) 
5. मैं हर एक पल का शायर हूं - II (मुकेश) 03:01
6. तेरा फूलों जैसा रंग (किशोर कुमार और लता मंगेशकर) 
7.  मेरे घर आये एक नन्ही परी (लता मंगेशकर) 
8.  प्यार कर लिया तो क्या (किशोर कुमार) 
9.  सुर्ख जोड़े की ये जगमगाहट (साडा चिड़िया दा चम्बा वे) (लता मंगेशकर, पामेला चोपड़ा, जगजीत कौर)  
10. तेरे चेहरे से (किशोर कुमार, लता मंगेशकर)

कभी कभी फिल्म की कहानी

40 करोड़ कमाने वाली यश चोपड़ा की कभी कभी की कहानी दो पीढ़ियों की दिखाई गई है, जिसमें पहली पीढ़ी कश्मीर के कॉलेज में अमित (अमिताभ बच्चन) अपनी कविताओं से पूजा (राखी) का दिल जीतता है. लेकिन पूजा के माता-पिता उसकी शादी आर्किटेक्ट विजय खन्ना (शाशि कपूर) से तय कर देते हैं. इसके चलते मजबूर होकर पूजा अमित से रिश्ता तोड़ देती है. वहीं टूटा अमित पापा का बिजनेस छोड़कर अंजलि (वहीदा रहमान) से शादी करता है. अंजलि की पहले से एक बेटी पिंकी होती है, जिसे उसने शादी से पहले गोद दे दिया था. जबकि पूजा और विजय का बेटा विकी (ऋषि कपूर) पिंकी (नीतू सिंह) से प्यार करने लगता है. इस तरह कहानी उलझती है. 

ये भी पढ़ें- उदित नारायण का 20 साल पुराना गाना, रजत टोकस ने पॉपुलर सीरियल का गाया, फैंस को दिलाता है बचपन की याद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabhi Kabhie, Amitabh Bachachan, Bollywood Songs
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।