2020 का अधूरा सपना पूरा... ज्वेरेव ने शेल्टन को हरा जीता US Open

राष्ट्रीय समाचार

2020 का अधूरा सपना पूरा... ज्वेरेव ने शेल्टन को हरा जीता US Open

14 सितंबर 2026 को 06:45 am बजे
2020 का अधूरा सपना पूरा... ज्वेरेव ने शेल्टन को हरा जीता US Open

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 में मेन्स सिंगल्स खिताब जीत लिया. 13 सितंबर (रविवार) को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में आयोजित खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने यूएसए के बेन शेल्टन को 6-3, 7-6(2), 5-7, 6-2 से हराया. ज्वेरेव ने यह मुकाबला 3 घंटा और 33 मिनट में जीता. वर्ल्ड नंबर-2 ज्वेरेव का यह पहला यूएस ओपन खिताब है. ओवरऑल ज्वेरेव ने दूसरी बार ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता है. इसी साल फ्रेंच ओपन में भी ज्वेरेव ने खिताबी जीत हासिल की थी.

फाइनल जीतने के बाद 29 वर्षीय अलेक्जेंडर ज्वेरेव कुछ पल तक कोर्ट पर खड़े रहे. बेन शेल्टन की फोरहैंड गलती के साथ जैसे ही मुकाबला खत्म हुआ, उन्हें भी कुछ सेकंड के लिए यकीन नहीं हुआ कि आखिरकार वह मंजिल हासिल कर चुके हैं. आर्थर ऐश स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के शोर के बीच उन्होंने दोनों हाथ ऊपर उठाए और लंबे इंतजार के बाद इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया.

The moment he waited for 🏆 pic.twitter.com/XlfP399Fdr

अलेक्जेंडर ज्वेरेव के लिए इस जीत की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि छह साल पहले इसी टूर्नामेंट में उनका सपना टूट गया था. 2020 यूएस ओपन फाइनल में उन्होंने डोमिनिक थीम के खिलाफ दो सेट की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन इसके बाद मुकाबला उनके हाथ से निकल गया था. इस बार भी तीसरे सेट में बेन शेल्टन की वापसी ने पुराने फाइनल की यादें ताजा कर दी थीं. ज्वेरेव शुरुआती दो सेट जीत चुके थे, लेकिन शेल्टन ने तीसरा सेट 7-5 से अपने नाम कर मुकाबले को फिर से रोमांचक बना दिया. हालांकि ज्वेरेव ने चौथे सेट में खुद को संभाला और कोई बड़ा उलटफेर नहीं होने दिया.

दूसरी ओर आठवीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन अमेरिकी टेनिस के लिए बड़ा इतिहास रचने की कोशिश में थे. वह 2003 में एंडी रोडिक के बाद ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीतने वाले पहले अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी बनने से सिर्फ एक जीत दूर थे. लेकिन अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने उनका सपना पूरा नहीं होने दिया. इस जीत के साथ ज्वेरेव ने शेल्टन के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 6-0 कर लिया.

HE DIDN'T REALIZE HE'D WON 🏆 Alexander Zverev exorcises his 2020 demons and defeats Shelton 6-3, 7-6, 5-7, 6-2 to win his first US Open title! pic.twitter.com/f0Cnl2xvgI

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फाइनल की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की. उनके गहरी और तेज बेसलाइन शॉट्स ने बेन शेल्टन को लगातार पीछे रखा. 23 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने शुरुआती गेम में कुछ शानदार शॉट जरूर लगाए, लेकिन ज्वेरेव ने दबाव बनाए रखा. शेल्टन के डबल फॉल्ट ने ज्वेरेव को शुरुआती ब्रेक दिलाया और जर्मन खिलाड़ी ने 2-0 की बढ़त बना ली. इसके बाद 5-3 पर ज्वेरेव ने एक और ब्रेक हासिल किया और पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया.

दूसरे सेट में बेन शेल्टन ने वापसी की कोशिश की. उनकी सर्विस बेहतर हुई और लंबे रैलियों में उन्होंने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को बराबरी की चुनौती दी. दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और कोई भी आसानी से बढ़त बनाने में सफल नहीं रहा. सेट 5-5 तक पहुंचा और मुकाबला टाईब्रेक में चला गया. यहां ज्वेरेव ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया. उन्होंने 5-0 की बढ़त हासिल कर ली और आखिर में टाईब्रेक 7-2 से जीतकर मैच में 2-0 की बढ़त बना ली.

तीसरे सेट में शेल्टन का जबरदस्त खेल दो सेट से पीछे होने के बावजूद बेन शेल्टन ने हार नहीं मानी. उन्होंने तीसरे सेट में आक्रामकता बढ़ाई और अलेक्जेंडर ज्वेरेव की लय को तोड़ने में सफल रहे. 5-5 के स्कोर पर शेल्टन ने ज्वेरेव पर दबाव बनाया. इसके बाद उन्होंने 0-40 की बढ़त हासिल कर तीन सेट पॉइंट हासिल किए. ज्वेरेव ने एक मौका बचाया, लेकिन अगली कोशिश में उनकी फोरहैंड वॉली बाहर चली गई. शेल्टन ने तीसरा सेट 7-5 से जीतकर मुकाबले में वापसी की उम्मीद जगा दी.

चौथे सेट में ज्वेरेव ने नहीं दोहराई पुरानी गलती चौथे सेट में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने बेन शेल्टन की सर्विस पर दबाव बनाया और जल्द ही ब्रेक हासिल कर लिया. इसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस बचाते हुए 2-0 की बढ़त बना ली. शेल्टन ने संघर्ष जारी रखा, लेकिन ज्वेरेव ने उन्हें मैच में वापस आने का मौका नहीं दिया. 4-2 पर ज्वेरेव ने एक और ब्रेक हासिल किया. शेल्टन की लगातार गलतियों का फायदा उठाते हुए उन्होंने तीन ब्रेक पॉइंट बनाए और बैकहैंड की एक और गलती के बाद बढ़त 5-2 कर ली.

5-2 पर अलेक्जेंडर ज्वेरेव खिताब के लिए सर्व करने उतरे. शुरुआत में डबल फॉल्ट के कारण थोड़ी परेशानी जरूर आई, लेकिन उन्होंने तुरंत जोरदार ऐस और दमदार फोरहैंड विनर के साथ वापसी की. इसके बाद उन्हें चैम्पियनशिप पॉइंट मिला. शेल्टन का फोरहैंड बाहर चला गया और ज्वेरेव ने 6-2 से चौथा सेट जीतकर यूएस ओपन ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे