बिग बॉस 20 के पहले एपिसोड में टीवी की बहू चलाएगी हुकूम, घरवाले हुए परेशान

मनोरंजन

बिग बॉस 20 के पहले एपिसोड में टीवी की बहू चलाएगी हुकूम, घरवाले हुए परेशान

07 सितंबर 2026 को 06:49 am बजे
बिग बॉस 20 के पहले एपिसोड में टीवी की बहू चलाएगी हुकूम, घरवाले हुए परेशान
Bigg Boss 20 First Episode Promo: बिग बॉस 20 के पहले एपिसोड में टीवी की बहू चलाएगी हुकूम, घरवाले हुए परेशान
Bigg Boss 20 First Episode Promo: बिग बॉस 20 जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर आ रहा है
Social Media
नई दिल्ली:

Bigg Boss 20 First Episode Promo: बिग बॉस 20 का आगाज 6 सितंबर को हो गया है, जिसमें आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम और माही विज जैसे पॉपुलर 16 सेलेब्स ने एंट्री की है. वहीं इतने जाने माने सितारे हों और हंगामा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. बिग बॉस 20 के पहले ही एपिसोड में भी लड़ाई झगड़ा देखने को मिलेगा, जिसकी झलक प्रोमो में देखने को मिली है. दरअसल, प्रोमो में टीवी की बहू यानी एक्ट्रेस माही विज अन्य कंटेस्टेंट पर हुकूम चलाती दिख रही हैं, जिसके चलते दूसरे घरवाले अमन गांधी और ईशा रिखी नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं. इसका प्रोमो देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

बिग बॉस 20 का पहला एपिसोड

प्रीमियर के बाद मेकर्स ने बिग बॉस 20 के पहले एपिसोड की झलक दिखाई, जिसमें माही विज कहती हैं, “चल आ गया मेरा सामान, आ जा.” वहीं अमन गांधी कहते हैं, “आप मेरे को प्लीज बोलो, मैं पक्का करूंगा.” इस पर माही विज आसिफ खान की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं, “ये देख, ये जा रहा है बिना प्लीज के. तेरे को बड़ी प्लीज चाहिए. प्लीज बोलूं मैं तेरे को, भक!” 

ये भी पढ़ें- पति के सपोर्ट से बनाया करियर, फिर उन्हीं को दिया तलाक, कौन हैं बिग बॉस 20 की विवादित कंटेस्टेंट

इसके बाद माही विज ईशा रिखी से कहती हैं,  “ईशा, तेरेको चाय बनानी आती है अच्छी, कड़क. तू लड़की है ना, चाय तो आती होगी.” इस पर ईशा कहती हैं “आप क्या हो?”. वहीं माही विज कहती हैं, “ए शानी मत बन, चल.” इसके बाद अरिश्फा खान कहती हैं, “वो मुझे ऑर्डर्स दे रही हैं.” जबकि ईशा रिखी कहती हैं, “कल जब से आई हैं ना, तुम मेरी चाय बनाओ, तुम मेरे कपड़े लगाओ… शुक्र है इन्होंने ये नहीं बोला मेरी चड्डी भी धो दो.” 
इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस अगले एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

प्रीमियर पर माही विज ने क्या कहा

बिग बॉस 20 के प्रीमियर पर माही विज ने अपने बच्चों के बारे में बताया और वहीं मौजूद तारा से सलमान खान ने भी बात की. 

माही विज की हो रही चर्चा

टीवी शोज लागी तुझसे लगन जैसे शोज का हिस्सा रहीं माही विज पिछले दिनों जय भानुशाली से अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में रहीं. दरअसल, कपल ने 14 साल की शादी खत्म करने का फैसला फैंस के साथ शेयर करते हुए एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया. वहीं बताया कि वह अपनी बेटी तारा और गोद लिए हुए बच्चे खुशी और राजवीर की मिलकर परवरिश करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में कोई विलेन नहीं है. 

ये भी पढ़ें- गणपति पंडाल में जोर शोर से बजता है गणेश जी का 13 साल पुराना एनर्जेटिक गाना, बप्पा के जयकारों पर करेंगे डांस

ये Video भी देखें: कोविड पॉज़िटिव हुईं माही विज, पोस्ट किया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Mahhi Vij, Aman Gandhi, Isha Rikhi, Tv News
शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।