शूटिंग छोड़ बच्चों को स्कूल छोड़ने दौड़ीं प्रीति जिंटा! 20 घंटे किया सफर
शूटिंग छोड़ बच्चों को स्कूल छोड़ने दौड़ीं प्रीति जिंटा! 20 घंटे किया सफर

बॉलीवुड में अपने कमबैक के बाद प्रीति जिंटा इन दिनों काम में काफी बिजी हैं. शूटिंग, कैमरा और सेट की भागदौड़ के बीच भी एक्ट्रेस अपने बच्चों के लिए वक्त निकालना नहीं भूलतीं. अब प्रीति ने कुछ ऐसा किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.
दरअसल, प्रीति जिंटा के जुड़वां बच्चों जिया और जय के स्कूल का पहला दिन था. ये मौका एक मां के लिए कितना खास होता है, ये प्रीति से बेहतर शायद ही कोई समझ सकता है. यही वजह है कि बच्चों के इस स्पेशल दिन को यादगार बनाने के लिए प्रीति ने भारत से करीब 20 घंटे का सफर तय किया और बच्चों को पहली बार स्कूल छोड़ने पहुंचीं.
प्रीति ने अपने सफर की झलक दिखाई और कैप्शन में लिखा कि- बच्चों के ‘स्कूल के पहले दिन’ पर पहुंचने के लिए दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने तक दौड़ती हुई आई. दुनिया की कोई भी चीज मुझे इस खास दिन को मिस करने पर मजबूर नहीं कर सकती थी.
एक तरफ बॉलीवुड कमबैक के बाद शूटिंग की जिम्मेदारियां और दूसरी तरफ बच्चों के स्कूल का पहला दिन. प्रीति ने काम को अपनी जगह रखा, लेकिन बच्चों के इस खास पल को मिस नहीं किया. इतनी लंबी जर्नी के बाद भी बच्चों के लिए स्कूल पहुंचना बताता है कि ग्लैमर और स्टारडम से परे उनके लिए मां की भूमिका सबसे पहले है.
प्रीति ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बच्चों के साथ बिताए इस खास पल की झलक भी फैंस के साथ शेयर की. उनका ये अंदाज देखकर लोग भी कह रहे हैं कि ‘स्टार’ होना अपनी जगह, लेकिन बच्चों के लिए मां हमेशा सबसे खास होती है.
बॉलीवुड में वापसी के बाद जहां प्रीति जिंटा सिल्वर स्क्रीन पर फिर से अपना जादू चलाने की पूरी तैयारी में हैं, वहीं असल जिंदगी में वह अपने बच्चों के हर बड़े और छोटे पल का हिस्सा बनने की पूरी कोशिश कर रही हैं. 20 घंटे का सफर तय करके बच्चों के स्कूल के पहले दिन पहुंचना इसका सबसे प्यारा उदाहरण है.
प्रीति बता चुकी हैं कि उन्होंने बच्चों के वक्त बिताने के लिए 18 घंटे तक लगातार शूटिंग की है. ताकि शेड्यूल खत्म हो और वो वापस अपने घर जा सकें. शादी के बाद प्रीति कैलिफोर्निया में पति जीन गुडइनफ के साथ घर बसा चुकी थीं. 8 साल बाद एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ बंटवारा 1947 से कमबैक किया. अब वो जल्द ही कुणाल खेमु की वाइब फिल्म में नजर आने वाली हैं. ये 18 सितंबर को थियेटर्स में रिलीज होगी.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें