कब तब डाक विभाग के 23,757 पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन?
कब तब डाक विभाग के 23,757 पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन?

अगर आप भी बिना परीक्षा दिए सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो डाक विभाग आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह समय इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि GDS शेड्यूल-II (जुलाई) के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के लिए कुल 23, 757 पदों पर सीधी भर्ती शुरू की थी. अब सवाल यह है कि इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख कब है? तो बता दें कि पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर है. इससे पहले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस सरकारी नौकरी की बेहद खास बात यही है कि इसके लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाता है. चयनित उम्मीदवारों को 10वीं के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है.
इन पदों पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, 10वीं में मैथ और इंग्लिश विषय होना जरूरी है. इसके साथ ही आपने जिस सर्किल से फॉर्म भरा है, वहां की स्थानीय भाषा का नॉलेज होना चाहिए. वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कैटेगरी के मुताबिक, आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
वहीं, फॉर्म भरते टाइम आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. लेकिन महिला, SC, ST, PwBD और ट्रांसवुमन उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा.
महाराष्ट्र- 2297 तमिलनाड़ु-2118 उत्तर प्रदेश- 1691 बंगाल-1619 मध्य प्रदेश-1450 झारखंड- 1379 केरल-1373 उत्तर पूर्वी क्षेत्र-1354 ओडिशा-1353 कर्नाटक- 1116 बिहार- 1098
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी. उम्मीदवारों का चयन 10वीं के नंबरों के आधार पर होगा. कंप्यूटर सिस्टम कैंडिडेट के अंकों की गणना करेगा और इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा. सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें