इंडोनेशिया के जावा सागर में जहाज लापता, 243 यात्रियों का नहीं मिल रहा सुराग

खेल

इंडोनेशिया के जावा सागर में जहाज लापता, 243 यात्रियों का नहीं मिल रहा सुराग

13 सितंबर 2026 को 10:26 am बजे
इंडोनेशिया के जावा सागर में जहाज लापता, 243 यात्रियों का नहीं मिल रहा सुराग

इंडोनेशिया के जावा सागर में रविवार तड़के एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया है. खराब मौसम के बीच 243 लोगों को ले जा रहा एक यात्री जहाज अचानक लापता हो गया था. जहाज से संपर्क टूटने के बाद देश की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी ने तुरंत बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया जिसके जरिए 103 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है.

बचाव एजेंसी की मानें तो लापता हुए जहाज का नाम 'वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' है. ये जहाज शनिवार को पूर्वी जावा के सुरुबाया शहर से दक्षिण कालीमंतन के बंजारमसिन शहर के लिए रवाना हुई थी. हालांकि, जावा सागर के ऊपर से गुजरते समय खराब मौसम के चलते जहाज का संपर्क टूट गया.

हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल तुरंत हरकत में आ गया है. एजेंसी ने बताया कि खोज और बचाव टीमों को जहाज की आखिरी मिली लोकेशन की दिशा में रवाना कर दिया गया.

बंजारमासिन कार्यालय के प्रमुख आई पुतु सुदायाना के मुताबिक, क्षेत्र में अलग-अलग जहाजों की मदद से अब तक 103 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बचाए गए कुछ लोगों को पूर्वी जावा के बंदरगाह पर ले जाया जा रहा है.

फिलहाल 140 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में बचाव दल पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है. एजेंसी ने लापता जहाज के आखिरी लोकेशन पर अपनी विशेष टीमों, जहाजों और एक हेलीकॉप्टर को तैनात किया है. हालांकि, जहाज के साथ असल में क्या हुआ, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है.

लगभग 17,000 द्वीपों वाले इंडोनेशिया में समुद्री फेरी परिवहन का सबसे अहम जरिया है. हवाई यात्रा की तुलना में समुद्री मार्ग बेहद सस्ते और आसानी से मिलने के कारण आम लोग इन्हीं पर निर्भर रहते हैं.

यह भी पढ़ें: गल्फ में ईरान-अमेरिका की भीषण लड़ाई, 15 जहाज डूबे, लाखों बैरल तेल जला

हालांकि, देश में जहाजों और समुद्री परिवहन के सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन न होने के कारण अक्सर ऐसे हादसे देखने को मिलते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे