सलमान-करिश्मा का 26 साल पुराना वो गाना जो Gen Z की प्लेलिस्ट में करता है राज, अलका याग्निक और सोनू निगम की आवाज ने बनाया कल्ट

मनोरंजन

सलमान-करिश्मा का 26 साल पुराना वो गाना जो Gen Z की प्लेलिस्ट में करता है राज, अलका याग्निक और सोनू निगम की आवाज ने बनाया कल्ट

18 सितंबर 2026 को 06:15 am बजे
सलमान-करिश्मा का 26 साल पुराना वो गाना जो Gen Z की प्लेलिस्ट में करता है राज, अलका याग्निक और सोनू निगम की आवाज ने बनाया कल्ट
करिश्मा कपूर का 26 साल पुराना वो गाना जिसमें पहले प्यार का एहसास, अलका याग्निक और सोनू निगम की आवाज, आशिकों में सदाबहार
करिश्मा कपूर का 26 साल पुराना वो गाना जो जेन जी की प्लेलिस्ट में करता है राज
NDTV

करिश्मा कपूर और सलमान खान की जोड़ी ने कई यादगार फिल्में दी हैं. उनकी कई फिल्मों को दर्शकों को भरपूर प्यार भी मिला है. सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्मों के गाने आज भी कई लोग गुनगुना पसंद करते हैं. इनमें से एक है डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी 'दुल्हन हम ले जाएंगे'. इस फिल्म का गाना 'प्यार दिलों का मेला है' आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. गाना अलका याग्निक और सोनू निगम की आवाज में है और 26 साल बाद भी जेन जी इसे खूब पसंद करते हैं.

पहले प्यार का एहसास करवाता है गाना

'दुल्हन हम ले जाएंगे' 2000 में रिलीज हुई थी. उस समय रेडियो पर यह 'प्यार दिलों का मेला है' गाना बार-बार बजता था. लोग इसे सुनकर झूम उठते थे. गाने के बोल पहली बार प्यार होने की खुशी, बेचैनी और उमंग को बहुत खूबसूरती से बताते हैं. जब सलमान और करिश्मा स्क्रीन पर 'प्यार दिलों का मेला है' पर डांस करते हैं तो दर्शक भी उनके साथ थिरकने लगते हैं.

'दुल्हन हम ले जाएंगे' की कहानी एक अनाथ लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. उसके तीन मामा उसका पालन-पोषण करते हैं. तीनों उसे बहुत प्यार करते हैं लेकिन अपनी-अपनी पसंद थोपना चाहते हैं. इससे परेशान होकर लड़की घर छोड़ देती है. यहीं से कहानी में रोमांचक मोड़ आता है. सलमान खान का लुक इस फिल्म में काफी पॉपुलर हुआ था और कई लोग उसे कॉपी करने लगे थे.

Gen Z का है फेवरेट

फिल्म करीब 11 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया और करीब 31 से 36 करोड़ रुपये कमाए. प्यार दिलों का मेला है' फिल्म का सबसे बड़ी जान था. आज भी जब यह गाना कहीं बजता है तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. Gen Z भी इसे सुनकर एन्जॉय करते हैं.

‘प्यार दिलों का मेला है' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि पहली मुहब्बत का अहसास है. यह बताता है कि प्यार में दिल कैसा महसूस करता है. सोनू निगम और अलका याग्निक की मधुर आवाज ने गाने को और भी खास बना दिया. कई साल बीत जाने के बाद भी यह गाना प्रेमियों को बेकरार करता रहता है.

आज के समय में भी जब कोई पुराना गाना ट्रेंड करता है तो लोग खुशी से उसे शेयर करते हैं. ‘प्यार दिलों का मेला है' भी इन्हीं यादगार गीतों में शामिल है जो समय के साथ फीका नहीं पड़ा.

ये भी पढ़ें; एक्टर से बिजसनेसमैन बने विक्रांत मैसी, हिमाचल और उत्तराखंड में खुलेंगे 2 नए कैफे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pyar Dilon Ka Mela Hai, Pyar Dilon Ka Mela Hai Song, Salman Khan, Karisma Kapoor, Dulhan Hum Le Jayenge
शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।