नई नवेली दुल्हन ने बयां किए थे दिल के जज्बात, 28 साल पुराने गाने को लता, गुलजार और रहमान ने बनाया कल्ट, हिंदी गाने में मलयालम कोरस का तड़का

मनोरंजन

नई नवेली दुल्हन ने बयां किए थे दिल के जज्बात, 28 साल पुराने गाने को लता, गुलजार और रहमान ने बनाया कल्ट, हिंदी गाने में मलयालम कोरस का तड़का

15 सितंबर 2026 को 07:05 am बजे
नई नवेली दुल्हन ने बयां किए थे दिल के जज्बात, 28 साल पुराने गाने को लता, गुलजार और रहमान ने बनाया कल्ट, हिंदी गाने में मलयालम कोरस का तड़का
नई नवेली दुल्हन ने बयां किए थे दिल के जज्बात, 28 साल पुराने गाने को लता, गुलजार और रहमान ने बनाया कल्ट, हिंदी गाने में मलयालम कोरस का तड़का
Lata Mangeshkar Song: 28 साल पुराने गाने को लता मंगेशकर, गुलजार और ए.आर रहमान ने बनाया कल्ट
नई दिल्ली:

Lata Mangeshkar Song: 90 के दशक के गानों का अपना अलग ही चार्म है. ये गाने इतने रूहानी हैं कि हर जेनरेशन के पसंदीदा प्ले लिस्ट में शामिल हैं. आज जिस गाने के बारे में हम बात करने जा रहे हैं वह 90 का आइकॉनिक गाना है ,जो सुहागरात से जुड़े खास अहसास और नई दुल्हन के मन की उलझन को दिखाता है. यह गाना गहरे प्यार को खूबसूरती से बयां करता है. बॉलीवुड गाने की खास बात यह है कि प्यार का एहसास हो या शादी और सुहागरात.  हर मौके को खास बना देते हैं.

यह भी पढ़ें - बनारस के ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को दिलाई पहचान, जानें लालजी पांडेय कैसे बने बॉलीवुड के 'अनजान? 

ऐसा ही एक गाना है, तीन दशक पहले आई फिल्म 'दिल से' का. गाने को खूबसूरत अंदाज में पर्दे पर उतारा गया था. मणिरत्नम के निर्देशन में बने गाने 'जिया जले' को सुनते ही आज भी नए शादीशुदा जोड़े के बीच प्यार की गहराई को बयां करता है. यह गाना शाहरुख खान और प्रीति जिंटा  पर फिल्माया गया था. 

यह भी पढ़ें- दूरदर्शन पर जो गाना सुनता था पूरा देश, 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' का तमन्ना भाटिया के लेटेस्ट सुपरहिट सॉन्ग से क्या है कनेक्शन 

इस गाने को फैंस इसे सिर्फ एक फिल्म का गाना नहीं मानते, बल्कि शादी के बाद के खूबसूरत पलों का खूबसूरत एहसास मानते हैं. यूट्यूब पर आज भी यह गाना खूब देखा और सुना जाता है. गाने के बोल गीतकार गुलजार ने लिखे हैं. उन्होंने बिना किसी सीधे शब्द का इस्तेमाल किए, प्रतीकों और सहज भाषा के जरिए एक दुल्हन के जज्बात को शब्दों में बेहद कलात्मक ढंग से पिरोया है. वहीं  संगीतकार एआर रहमान का मैजिकल म्यूजिक इस ट्रैक को और भी खूबसूरत बनाता है. रहमान और गुलजार दोनों ने मिल कर इस गाने को रूहानी बना दिया है. इस गाने को गाया है लता मंगेशकर ने. गाने के बीच में आने वाला मलयालम कोरस इसे और भी खूबसूरत बनाता है. 

फिल्म के बारे में 

मणी रत्नम की फ़िल्म 'दिल से' एक यादगार फिल्म थी.इसकी ज़बरदस्त कहानी के अलावा, फिल्म के गाने भी बहुत मशहूर हुए; ए.आर. रहमान के बनाए उन गानों की धुनें आज भी लोगों को पसंद आती हैं.


 

गाने में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की है. इस फिल्म से प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. 3 दशक बाद भी यह गाना खूब पसंद किया जाता है.  

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार Shahrukh Khan-Rani

Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar Song, Lata Mangeshkar 90s Songs, Wedding Song, Wedding Songs For Bride, Dil Se  songs
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।