भास्कर अपडेट्स:दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के दो छात्र गुटों में झड़प, 2 गाड़ियों में तोड़फोड़
खेल
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के दो छात्र गुटों में झड़प, 2 गाड़ियों में तोड़फोड़
16 सितंबर 2026 को 05:35 am बजे
दिल्ली के भारत नगर इलाके में मंगलवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के दो छात्र गुटों के बीच झड़प हो गई। यह घटना वजीरपुर गांव के पास हुई, जिसमें दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के मुताबिक, झड़प में सत्यवती कॉलेज के अंश और भविष्य चौधरी शामिल थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दो क्षतिग्रस्त गाड़ियां मिलीं। क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि MLC रिपोर्ट और शुरुआती जांच के आधार पर कानून के मुताबिक जरूरी कार्रवाई की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें... हैदराबाद के प्ले स्कूल में लगी आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैदराबाद के आईएस सदन इलाके में बुधवार को एक प्ले स्कूल में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। इससे पहले सोमवार सुबह हैदराबाद के पुप्पलगुडा इलाके में एक फूड स्टॉल में आग लगी थी। बताया गया था कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगी थी। इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था। दिल्ली के कनॉट प्लेस में ट्रैफिक सिग्नल का खंभा गिरा: एक बच्चे समेत 2 लोग घायल दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में मंगलवार को आउटर सर्किल पर लगा ट्रैफिक सिग्नल का खंभा अचानक सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में एक ऑटो और स्कूटी सवार आ गए। हादसे में स्कूटी सवार युवक और ऑटो में बैठा एक बच्चा घायल हो गया। हादसा मिंटो ब्रिज के पास कनॉट प्लेस आउटर सर्किल पर हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खंभे में जंग लगने के कारण वह कमजोर हो गया था। इसकी वजह से यह हादसा हुआ। अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी। तमिलनाडु सीएम परआपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में DMK नेता राजा व शेखर बाबू पर केस दर्ज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने डीएमके नेता ए. राजा, और पूर्व मंत्री पीके शेखर बाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, सीएम का डीप फेक वीडियो बनाने के मामले में राजस्थान के शायाबू खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीपफेक वीडियो में सीएम विजय से कैश मदद लेने को कहा गया था। CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान- दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल दिल्ली सरकार राजधानी में करीब 10 हजार कॉलेज और यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए हॉस्टल बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दूसरे राज्यों से दिल्ली पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की कमी को दूर करने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा- विभिन्न सरकारी विभाग हॉस्टल का निर्माण करेंगे और जरूरत पड़ने पर जमीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार निर्माण और बेहतर रखरखाव में तेजी लाने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर भी विचार कर रही है।
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें