नेपाल में बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित: 1344 मौतें; सरकार के राहत अभियान पर क्या आरोप लगे?
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
राजनीति
नेपाल में बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित: 1344 मौतें; सरकार के राहत अभियान पर क्या आरोप लगे?
05 सितंबर 2026 को 07:22 am बजे
{"_id":"6a9b3284c765d17c0c0ec467","slug":"over-30-000-people-affected-by-flash-floods-in-nepal-report-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित: 1344 मौतें; सरकार के राहत अभियान पर क्या आरोप लगे?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित: 1344 मौतें; सरकार के राहत अभियान पर क्या आरोप लगे?
पीटीआई, काठमांडू।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:22 AM IST
सार
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 1344 लोगों की मौत हो चुकी है। सड़कें, पुल, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र भी तबाह हुए हैं। आखिर इतनी बड़ी तबाही के बाद सरकार पर राहत-बचाव में लापरवाही के आरोप क्यों लग रहे हैं? पढ़िए रिपोर्ट
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 32 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इससे सड़कें, पुल, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा है। सरकार की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई।
राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीआरआरएमए ने यह रिपोर्ट तैयार की है। प्राधिकरण ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में रिपोर्ट पेश की।
बाढ़ में मरने वालों की संख्या कितनी हुई?
अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1344 हो गई। प्रभावित इलाकों से और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ी है।
नेपाल में इतनी तबाही कैसे हुई?
26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिरा था। इसके बाद अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने नेपाल के उत्तरी और मध्य हिस्सों के शहरों और गांवों में भारी तबाही मचाई। कई इलाकों में बाढ़ के बाद बड़ी तबाही का मंजर देखने को मिला। सरकार की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 32,933 लोग प्रभावित हुए हैं। शिक्षण संस्थानों को हुए नुकसान से 6,500 से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं।
कितने अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान?
बाढ़ प्रभावित इलाकों में चार स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तीन अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
कितनी सड़कें और पुल टूटे?
करीब 55 किलोमीटर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही होती थी। इसके अलावा 37 ऐसे पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए, जिनसे वाहन गुजरते थे। 68 झूला पुलों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, नुकसान का विस्तृत आकलन अभी पूरा नहीं हुआ है।
सरकार पर क्या आरोप लगा?
इस बीच नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन नरसिंह केसी ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने बचाव और राहत अभियान के तालमेल में कमी का आरोप लगाया। केसी प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि बचाव और राहत के काम में तालमेल की गंभीर कमी रही। उन्होंने लंबे समय की योजना में भी कमी बताई। हालांकि, उन्होंने नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन बलों ने खोज और बचाव के काम में अहम भूमिका निभाई।
बाढ़ से कितना नुकसान होने का दावा?
केसी ने दावा किया कि इस आपदा से 800 अरब रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपदा के बाद जरूरतों का आकलन करने के लिए तेजी से कदम नहीं उठाया।
राहत के लिए क्या मांग की गई?
केसी ने सरकार से सभी दलों की एक व्यवस्था बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे राहत सामग्री का वितरण ज्यादा प्रभावी और सभी लोगों को साथ लेकर किया जा सकेगा। उन्होंने राहत और पुनर्वास के काम की निगरानी के लिए उच्चस्तरीय संसदीय समिति बनाने की भी मांग की।
नेपाल ने जलवायु न्याय की मांग क्यों की?
केसी ने सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जलवायु न्याय का मुद्दा उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि नेपाल जैसे देशों को मुआवजा दिलाने की कोशिश होनी चाहिए। ऐसे देश जलवायु परिवर्तन के असर के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं।
केसी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पहले की चेतावनियों का भी जिक्र किया। गुटेरेस ने नेपाल पर जलवायु परिवर्तन के असर को लेकर चेतावनी दी थी। केसी ने कहा कि इस आपदा ने एक बार फिर जलवायु अन्याय के मुद्दे को सामने ला दिया है।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें