पाकिस्तान का 48 घंटों में फिर अफगानिस्तान पर हवाई हमला, सुप्रीम लीडर के गढ़ कंधार समेत 10 ठिकानों पर धुआंधार बमबारी
पाकिस्तान का 48 घंटों में फिर अफगानिस्तान पर हवाई हमला, सुप्रीम लीडर के गढ़ कंधार समेत 10 ठिकानों पर धुआंधार बमबारी

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एक बार फिर से हवाई हमला किया. सूचना मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 जगहों पर हवाई हमले किए हैं. इनमें से एक जगह कंधार है, जहां पर तालिबान सरकार के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा रहते हैं. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को साउथ अफगान शहर में यह हमला हुआ. आस-पास के लोगों ने एक जेट की आवाज सुनी, फिर जोरदार धमाका हुआ और शहर के बीचों-बीच आग की लपटें देखी गईं. अफगानिस्तान की सेना और सरकारी अधिकारियों ने इस हमले को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया है. अफगानिस्तान पहले इन हमलों का ड्रोन अटैक से जवाब देता रहा है.
Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने गुरुवार तड़के बताया कि पाकिस्तान ने पड़ोसी देश से एक दिन पहले भेजे गए ड्रोन्स के जवाब में अफगानिस्तान में 10 जगहों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए हैं. तरार ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सेल्फ डिफेंस के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में उन 10 जगहों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए, जिनका इस्तेमाल इन ड्रोन्स को लॉन्च करने और रखने के लिए किया जा रहा था."
उन्होंने आगे कहा कि ये हमले 'सोचे-समझे, सटीक, नपे-तुले और उचित थे, और ये हमले पूरी तरह से उन पहचाने गए सैन्य ठिकानों तक ही सीमित थे, जिनका सीधा संबंध पाकिस्तान पर किए गए हमलों की कोशिशों से था."
हालांकि सीमावर्ती इलाके में ऐसे कई हमले हुए हैं, लेकिन अफगान शहरों पर हमले कम ही होते हैं.
फरवरी में जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लड़ाई हुई थी, तब कंधार और राजधानी काबुल दोनों पर हमले हुए थे. अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNAMA) के मुताबिक, कई हफ्तों तक चली हिंसा में सैकड़ों अफगान नागरिक मारे गए थे.
हालांकि, मार्च में सीजफायर पर सहमति बनी थी, लेकिन कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद इन पड़ोसी देशों के बीच कोई स्थायी सॉल्यूशन नहीं निकल पाया है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में काबुल से कंधार तक बरसाए बम, 4 लोगों की मौत
TTP को बैन करने मांग...
सुरक्षा से जुड़े मुद्दे एक बड़ी बाधा साबित हुए हैं. पााकिस्तान लगातार यह मांग करता रहा है कि 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' (TTP) चरमपंथी समूह पर अफगानिस्तान लगाम लगाए.
इस्लामाबाद, तालिबान सरकार पर उन चरमपंथियों को पनाह देने का आरोप लगाता है, जो हमलों में तेजी के लिए जिम्मेदार हैं. TTP ने सालों से पाकिस्तान के खिलाफ हिंसक अभियान चला रखा है. अफगान अधिकारी इस आरोप से इनकार करते हैं और पलटवार करते हुए कहते हैं कि पाकिस्तान खुद विरोधी समूहों को पनाह देता है और उसकी संप्रभुता का सम्मान नहीं करता.
इस हफ़्ते सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले, उत्तरी पाकिस्तान में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पर हुए हमले के बाद हुए, जिसमें कम से कम 31 लोग मारे गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी TTP से जुड़े एक समूह ने ली थी.
ये भी पढ़ें: काबुल के हॉस्पिटल पर हमले के लिए UN ने पाकिस्तान को घेरा, 400 मौतों पर तुरंत जांच और मुआवजे की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें