फ्रिज में जमा बर्फ कर देगा कंगाल! फटाफट कर लें 4 काम

राजनीति

फ्रिज में जमा बर्फ कर देगा कंगाल! फटाफट कर लें 4 काम

19 सितंबर 2026 को 08:23 am बजे
फ्रिज में जमा बर्फ कर देगा कंगाल! फटाफट कर लें 4 काम

Fridge Vastu: आज के दौर में रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है. रसोई की यह मशीन हमारे खाने-पीने की चीजों को ताजा रखती है.  लेकिन कई बार हम देखते हैं कि फ्रिज के फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा और मोटी बर्फ की परत जम जाती है. वैज्ञानिक दृष्टि से इसे डिफ्रॉस्ट सिस्टम की खराबी या तापमान असंतुलन माना जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र, ऊर्जा विज्ञान और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसका संबंध हमारे घर की सकारात्मक ऊर्जा और ग्रहों की स्थिति से भी गहरा संबंध रखता है.

1. ग्रहों का प्रभाव (राहु और चंद्र का दोष)राहु का प्रभाव: फ्रिज एक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो तकनीकी और छाया ग्रह राहु से संबंधित है.  जब फ्रिज में अत्यधिक बर्फ जमने लगती है या वह बार-बार खराब होने लगता है, तो इसे कुंडली या घर में राहु के नकारात्मक प्रभाव यानी राहु दोष का संकेत माना जाता है.

चंद्रमा और जल तत्व की हानि: फ्रिज के भीतर अत्यधिक बर्फ का जमा होना और फिर उसका पिघलना मन और जल तत्व के कारक ग्रह चंद्रमा को प्रभावित करता है.  वास्तु के अनुसार, यदि यह स्थिति लगातार बनी रहे, तो मानसिक तनाव, अनिद्रा और घर के सदस्यों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है.

2. नकारात्मक ऊर्जा का संचय और ठहराव (Stagnant Energy) फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ जैसा जम जाना घर के सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकता है.  वास्तु शास्त्र में जमी हुई बर्फ इस बात का संकेत है कि ऊर्जा एक ही जगह पर जरूरत से ज्यादा फ्रीज यानी सुस्त हो गई है.

असर: जब ऊर्जा घर में ठहर जाती है, तो जीवन में नए अवसरों और धन के प्रवाह में रुकावटें आने लगती हैं.  काम बनते-बनते अटकने लगते हैं, प्रगति रुक जाती है.

3. जल और अग्नि का महा-असंतुलन वास्तु के अनुसार, रसोई घर मुख्य रूप से अग्नि तत्व का क्षेत्र है, जबकि फ्रिज और उसमें रखा पानी जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है.  जब फ्रिज में अत्यधिक बर्फ जमती है, तो इसका मतलब है कि जल तत्व बहुत अधिक भारी और ठंडा हो गया है, जो रसोई की जीवंत अग्नि ऊर्जा के साथ संतुलन बिगाड़ देता है.

असर: यह असंतुलन घर के सदस्यों के बीच वैचारिक मतभेद, आपसी रिश्तों में खटास, मानसिक तनाव और बेवजह की उलझनों के साथ पैसों का नुकसान का कारण बन सकता है.

4. भारीपन और मानसिक तनाव का मनोवैज्ञानिक प्रभाव फ्रीजर में जमी मोटी बर्फ फ्रिज की कार्यक्षमता और कूलिंग को प्रभावित करती है.  वास्तु के नियमों के अनुसार, घर में कोई भी ऐसी वस्तु जो अनावश्यक रूप से बोझिल हो या जिसमें पुराना कचरा अटका हो, वह नकारात्मकता को आकर्षित करती है.  बर्फ का अत्यधिक जमाव भी एक प्रकार का अनावश्यक अदृश्य बोझ है.

असर: यह घर के सदस्यों के मन में अनावश्यक चिंता, भविष्य को लेकर डर, मानसिक थकान और बड़े निर्णयों में भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है.

वास्तु दोष से बचने और ऊर्जा संतुलन के अचूक उपाय यदि आपके भी फ्रिज में बार-बार बर्फ जमती है, तो केवल तकनीकी मरम्मत ही नहीं, बल्कि इन वास्तु और जीवनशैली के विशेष उपायों पर भी ध्यान दें:

नियमित और समय पर डी-फ्रॉस्टिंग: फ्रिज को लंबे समय तक बिना सफाई के न छोड़ें.  महीने में कम से कम एक-दो बार फ्रीजर की डी-फ्रॉस्टिंग जरूर करें ताकि जमी हुई बर्फ और रुकी हुई नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल सके.

बासी और सड़ा हुआ सामान हटाएं: फ्रीजर या फ्रिज में महीनों से रखी उन चीजों को बाहर फेंक दें जिनका अब कोई उपयोग नहीं है.  पुराना, एक्सपायर्ड और बासी सामान घर में राहु की ऊर्जा और नकारात्मकता को बढ़ाता है.

सही दिशा का चयन: वास्तु के अनुसार फ्रिज को हमेशा दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) या उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) दिशा में रखना शुभ माना जाता है.  इसे कभी भी सीधे उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या गैस चूल्हे के ठीक पास न रखें.

दरवाजे की सीलिंग और एयर टाइटनेस जांचें: तकनीकी रूप से, बाहर की गर्म हवा अंदर जाने से भी बर्फ जमती है.  ऊर्जा के लिहाज से खुला या लीक करता दरवाजा घर से सकारात्मक ऊर्जा के रिसाव का संकेत है, इसलिए इसकी रबर सील और दरवाजों को हमेशा दुरुस्त रखें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे