4 लड़कियां, एक लड़का और गेस्ट हाउस रूम... रेड पड़ते ही मची अफरा-तफरी

खेल

4 लड़कियां, एक लड़का और गेस्ट हाउस रूम... रेड पड़ते ही मची अफरा-तफरी

13 सितंबर 2026 को 07:24 am बजे
4 लड़कियां, एक लड़का और गेस्ट हाउस रूम... रेड पड़ते ही मची अफरा-तफरी

बिहार की राजधानी पटना में गेस्ट हाउस की आड़ में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने राजीव नगर क्षेत्र के घुड़दौड़ इलाके में स्थित गेस्ट हाउस पर छापा मारा. इस दौरान 4 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया है. कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस के कमरों की तलाशी ली गई.

पुलिस का दावा है कि मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है. हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही गेस्ट हाउस का मालिक और वहां काम करने वाले कर्मचारी पीछे के रास्ते से फरार हो गए.

पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस को लेकर करीब 6 महीने से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद पटना पुलिस और SSP सेल की SIU टीम ने मामले पर नजर रखना शुरू किया. पुलिस टीम करीब दो महीने से इस मामले में जानकारी जुटा रही थी और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों को पकड़ने की तैयारी कर रही थी.

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में कुछ युवक और युवतियां मौजूद हैं. सूचना के बाद पुलिस और SIU टीम ने अचानक गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर दी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने का आरोप

पुलिस ने गेस्ट हाउस की पूरी बिल्डिंग में तलाशी अभियान चलाया. इमारत के ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक पुलिस टीम ने एक-एक कमरे की तलाशी ली. इस दौरान कमरों से 4 युवतियों और एक युवक को पकड़ा गया. सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

छापेमारी के बीच गेस्ट हाउस का मालिक और कर्मचारी फरार

पुलिस के अनुसार, गेस्ट हाउस से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है. बरामद सामान की जांच की जा रही है और पुलिस पूरे मामले से जुड़े अन्य सबूत भी जुटा रही है. छापेमारी की कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस का मालिक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए. पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है.

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गेस्ट हाउस में कथित तौर पर यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें कितने लोग शामिल थे. फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे