5 दिन में चांदी ₹6500 सस्ती, हाई से 1.85 लाख कम दाम

राष्ट्रीय समाचार

5 दिन में चांदी ₹6500 सस्ती, हाई से 1.85 लाख कम दाम

13 सितंबर 2026 को 11:39 am बजे
5 दिन में चांदी ₹6500 सस्ती, हाई से 1.85 लाख कम दाम

सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह भी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली. खासतौर पर चांदी वायदा कारोबार से लेकर घरेलू मार्केट तक में बुरी तरह टूटी. ताजा गिरावट के बाद अब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 1 Kg Silver Price अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 1.85 लाख रुपये से ज्यादा कम हो गया है. न सिर्फ चांदी बल्कि सोना भी पांच दिन में सस्ता (Gold Cheaper Last Week) हो गया है. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी बिखरा सबसे पहले बात करते हैं घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में आई तगड़ी गिरावट के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, बीते पांच कारोबारी दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बीते 4 सितंबर के अपने बंद भाव 1,54,884 रुपये से गिरकर 1,51,938 रुपये रह गई. यानी 10 Gram 24 Karat Gold 2,946 रुपये सस्ता हो गया. वहीं चांदी की कीमत इस दौरान 6,536 रुपये प्रति किलोग्राम कम होकर 2,35,456 रुपये से गिरकर 2,28,920 रुपये पर आ गई. (Photo: File/PTI)

20, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का रेट  जहां घरेलू मार्केट में 24 कैरेट सोने की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली, तो बीते सप्ताह अन्य क्वालिटी का गोल्ड रेट भी फिसला है. IBJA के मुताबिक, 22 Karat Gold Rate (1,48,290 रुपये/10 ग्राम), 22 Karat Gold Rate (1,48,290 रुपये/10 ग्राम), 20 कैरेट गोल्ड रेट (1,35,230 रुपये/10 ग्राम), 18 कैरेट गोल्ड रेट (1,23,070 रुपये/10 ग्राम) और 14 कैरेट गोल्ड रेट (98000 रुपये/10 ग्राम) है. (Photo: File/ITG)

MCX पर भी चांदी भरभराकर टूटी घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि वायदा कारोबार में भी कीमती धातुएं सस्ती हुई है. खासतौर पर चांदी की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली है. 4 सितंबर को 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत MCX पर 2,37,658 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार तक ये गिरते हुए 2,34,886 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से 5 कारोबारी दिनों में चांदी 2,772 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. (Photo: Reuters)

हाई से अब इतना सस्ती Silver  MCX Silver Price में बीते सप्ताह दर्ज की गई इस बड़ी गिरावट के बाद अब चांदी की वायदा कीमत अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा क्रैश (Silver Price Crash From High) हो चुकी है. इस साल में जनवरी महीने में 4,20,048 रुपये प्रति किलो के हाई लेवल पर पहुंची थी और वर्तमान भाव 2,34,886 रुपये से तुलना करें, तो ये अब अपने हाई से 1,85,162 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. सिर्फ सितंबर महीने में अब तक चांदी वायदा कारोबार में 5,235 रुपये प्रति किलो फिसली है. (Photo: ITG)

MCX Gold का ये हाल  सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में Gold Rate Fall की रफ्तार चांदी से काफी धीमी रही, लेकिन फिर भी ये कीमती पीली धातु 1,52,767 रुपये से 1,52,655 रुपये पर आई. वहीं सितंबर महीने में अब तक Gold Rate Update देखें, तो ये 31 अगस्त के अपने बंद भाव 1,54,460 रुपये से 1,805 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. (Photo: Reuters)

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे