चांदी 5 दिन में ही 8000 रुपये टूटी, हाई से ₹1.82 लाख सस्ती

राष्ट्रीय समाचार

चांदी 5 दिन में ही 8000 रुपये टूटी, हाई से ₹1.82 लाख सस्ती

06 सितंबर 2026 को 10:03 am बजे
चांदी 5 दिन में ही 8000 रुपये टूटी, हाई से ₹1.82 लाख सस्ती

सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर जहां चांदी हफ्तेभर में करीब 5000 रुपये प्रति किलो टूटकर अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से करीब 1.82 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई. तो वहीं सोने की वायदा कीमत में करीब 3500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. (Photo: Reuters)

सोने का दाम तेजी से फिसला हफ्तेभर में सोने की कीमत में आए बदलाव (Gold Price Change) पर नजर डालें, तो 28 अगस्त को एमसीएक्स पर 5 अक्तूबर की एक्सपायरी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,56,281 रुपये पर क्लोज हुई थी और बीते शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद ये कीमती धातु 1,52,815 रुपये पर आ गई. इस हिसाब से देखें, तो हफ्तेभर में सोना 3,466 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता (Gold Cheaper) हुआ. (Photo: Reuters)

चांदी के भाव में भी तगड़ी गिरावट बात चांदी की कीमत में गिरावट पर करें, तो हफ्तेभर में ये भी दनादन बिखरी हुई नजर आई है. इससे पिछले शुक्रवार के आखिरी कारोबारी दिन MCX Silver Price 2,42,444 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली ये चांदी बीते 4 सितंबर को गिरते हुए 2,37,500 रुपये पर आ गई. ऐसे में कैलकुलेशन करें, तो हफ्तेभर में 1 Kg Silver 4,944 रुपये सस्ती हो गई है. (Photo: Reuters)

हाई से अब इतना सस्ती Silver बीते हफ्ते चांदी की कीमत में आई गिरावट के बाद अब ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. दरअसल, जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में पहली बार चांदी का वायदा भाव एमसीएक्स पर 4 लाख के ऐतिहासिक स्तर के पार निकला था और 4,20,048 रुपये के हाई पर पहुंचा था. वर्तमान भाव से तुलना करें, तो चांदी इस हाई से अब 1,82,548 रुपये प्रति किलो सस्ती है. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी  वायदा कारोबार के बाद अब घरेलू मार्केट में हफ्तेभर में सोना-चांदी की कीमतों में आए बदलाव पर नजर डालें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 28 अगस्त को 24 Karat Gold Rate 1,59,578 रुपये पर बंद हुआ था, जो बीते शुक्रवार को गिरते हुए 1,54,884 रुपये पर आ गया. यानी ये कीमती पीली धातु (Yellow Metal Price) 4694 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. वहीं चांदी की कीमत 2,43,892 रुपये से हफ्तेभर में 8,436 रुपये कम होकर 2,35,456 रुपये पर आ गई. (Photo: PTI)

18, 20, 22 कैरेट का गोल्ड रेट जहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. तो वहीं अलग-अलग क्वालिटी के सोने का रेट देखें, तो घरेलू मार्केट में 22 कैरेट सोना 1,51,170 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड 1,37,850 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,25,460 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का भाव 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. (Photo: ITG)

(नोट- सोना-चांदी में निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे