भारत में ₹500, अमेरिका में ₹20 लाख... इलाज के खर्च से भारतीय युवक हैरान

दुनिया

भारत में ₹500, अमेरिका में ₹20 लाख... इलाज के खर्च से भारतीय युवक हैरान

19 सितंबर 2026 को 08:30 am बजे
भारत में ₹500, अमेरिका में ₹20 लाख... इलाज के खर्च से भारतीय युवक हैरान

अमेरिका में नौकरी कर रहे एक भारतीय युवक ने वहां के हेल्थकेयर सिस्टम को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है. युवक का कहना है कि भारत में इलाज के दौरान जहां उसका पूरा खर्च करीब 500 डॉलर आया था, वहीं अमेरिका में अस्पताल जाने पर उसे 23 हजार डॉलर यानी करीब 20 लाख रुपये का बिल थमा दिया गया. इतना ही नहीं, इंश्योरेंस होने के बावजूद उसे अपनी जेब से करीब 7 हजार डॉलर यानी लगभग 6 लाख रुपये देने पड़े. युवक का यह अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. उसने बताया कि अमेरिका में इलाज के इस अनुभव ने उसे भारत लौटने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया.

भारत में इलाज पर आया था करीब 500 डॉलर खर्च इस शख्स का नाम Yuvaan Ibañez Garware है. उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर भारत और अमेरिका में अपने इलाज के अनुभव की तुलना की. युवक ने बताया कि कुछ साल पहले भारत में वह कई बार बेहोश हो गया था. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. उसके मुताबिक, वहां बिना ज्यादा कागजी कार्रवाई के उसे प्राइवेट रूम मिल गया.

A post shared by Yuvaan Ibañez Garware (@yuvaanibanez)

उसने बताया कि डॉक्टरों ने ईसीजी, एमआरआई, सीटी स्कैन और ब्लड टेस्ट समेत कई टेस्ट किए. उसका कहना है कि वह जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से बात भी कर सकता था. कुछ दिनों के इलाज और जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे समस्या के बारे में बताया और आगे के इलाज का प्लान भी दिया. युवक के मुताबिक, इस पूरे इलाज का बिल करीब 500 डॉलर आया था.

अमेरिका में अचानक हुआ सीने में तेज दर्द इसके बाद उसने अमेरिका का अपना अनुभव बताया. युवक के मुताबिक, एक दिन वह बास्केटबॉल खेल रहा था. इसी दौरान उसके सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा. उसने कहा कि उसे एंबुलेंस बुलाने में काफी पैसे खर्च होने का डर था. इसलिए दर्द के बावजूद वह खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा. अस्पताल पहुंचने के बाद भी उसकी परेशानी खत्म नहीं हुई. युवक का दावा है कि उसे करीब डेढ़ घंटे तक वेटिंग रूम में इंतजार करना पड़ा. इस दौरान जरूरी फॉर्म और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया पूरी की गई.

डॉक्टरों ने क्या बताया? युवक ने अपने वीडियो में दावा किया कि बाद में डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसे 'मिनी हार्ट अटैक' जैसा कुछ हुआ था. हालांकि, उसके मुताबिक अस्पताल में कई दिन रहने के बावजूद उसे अपनी परेशानी को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं मिला. उसका कहना है कि आखिर में उसे यह कहकर घर भेज दिया गया कि डॉक्टर यह पता नहीं लगा सके कि उसके साथ वास्तव में क्या हुआ था. उसने यह भी दावा किया कि उसे घर जाने के बाद के लिए कोई स्पष्ट फॉलो-अप प्लान नहीं दिया गया. इसके बाद जब अस्पताल का बिल आया तो युवक के मुताबिक रकम देखकर वह हैरान रह गया.

23 हजार डॉलर का आया अस्पताल का बिल युवक ने बताया कि अस्पताल का कुल बिल करीब 23 हजार डॉलर था. भारतीय रुपये में यह रकम करीब 20 लाख रुपये के आसपास बैठती है. उसने बताया कि उसके पास हेल्थ इंश्योरेंस भी था और इसके लिए वह हर महीने हजारों डॉलर खर्च करता था. इसके बावजूद उसे करीब 7 हजार डॉलर यानी लगभग 6 लाख रुपये अपनी जेब से देने पड़े. इसी अनुभव को बताते हुए युवक ने कहा कि अमेरिका में हेल्थकेयर का खर्च उसके लिए सबसे बड़ी चिंता बन गया है. उसने कहा कि अमेरिका का मौसम और इंफ्रास्ट्रक्चर उसे पसंद है, लेकिन इलाज का इतना महंगा होना उसके लिए बड़ी समस्या है.

सोशल मीडिया पर भी हुई चर्चा युवक का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अमेरिका और भारत के हेल्थ केयर सिस्टम को लेकर चर्चा करने लगे. कुछ लोगों ने अमेरिका में इलाज के खर्च को लेकर चिंता जताई, जबकि कुछ यूजर्स ने भारत में इलाज सस्ता होने की बात कही.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे