असली भीमसेनी कपूर की पहचान कैसे करें? खरीदने से पहले इन 5 ट्रिक से करें चेक

राजनीति

असली भीमसेनी कपूर की पहचान कैसे करें? खरीदने से पहले इन 5 ट्रिक से करें चेक

24 सितंबर 2026 को 06:59 am बजे
असली भीमसेनी कपूर की पहचान कैसे करें? खरीदने से पहले इन 5 ट्रिक से करें चेक
असली भीमसेनी कपूर की पहचान कैसे करें? खरीदने से पहले इन 5 ट्रिक से करें चेक
Pure Bhimseni Kapoor : भीमसेनी कपूर की पहचान कैसे करें?

हमारे भारतीय घरों में भीमसेनी कपूर का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. मुख्य रूप से इसका प्रयोग पूजा-पाठ, घर की खुशबू बढ़ाने के लिए होता है. इन दिनों मार्केट में खाने से लेकर पूजा सामग्री तक में काफी ज्यादा मिलावट होने लगी है, जिसमें भीमसेनी कपूर भी शामिल है. आजकल बाजार में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक कपूर बिक रहे है, जिसकी वजह से कई लोग असली और नकली कपूर की पहचान नहीं कर पाते हैं. अगर आप मार्केट में भीमसेनी कपूर को खरीदने जा रहे हैं, तो इसकी सही पहचान जरूर कर लें. यहां जानते हैं असली भीमसेनी कपूर की पहचान कैसे करें?

कपूर के आकार से करें पहचान

अगर आप असली कपूर की पहचान करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसका आकार पर ध्यान दें. भीमसेनी कपूर को पूरी तरह से नैचुरली तैयार होता है. इसलिए इसके टुकड़े कभी भी एक जैसे नहीं होते हैं. अगर कपूर के टुकड़े बिल्कुल गोल, चौकोर या एक जैसे आकार में दिखाई दें, तो ये असली भीमसेनी कपूर नहीं है. इसमें सिंथेटिक होने की चांसेस ज्याद होत ी है. असली भीमसेनी कपूर हमेशा अनियमित और क्रिस्टल जैसा दिखता है.

कपूर के रंग पर दें ध्यान

असली भीमसेनी कपूर का रंग पारदर्थी और हल्का दूधिया होता है. वहीं, मार्केट में मिलने वाले सिंथेटिक कपूर चमकदार और चॉक जैसे बिल्कुल सफेद दिखते हैं. इसलिए जब भी मार्केट से कपूर खरीदें, तो इसके कलर पर जरूर ध्यान दें.

बर्न टेस्ट है सबसे आसान तरीका

अगर कपूर की शुद्धता जांचनी हो, तो उसका एक छोटा टुकड़ा जलाकर देखें. असली भीमसेनी कपूर पूरी तरह जल जाता है और कोई अवशेष नहीं छोड़ता. दूसरी ओर सिंथेटिक कपूर जलने के बाद चिकना या मोमी अवशेष छोड़ सकता है. यह उसकी पहचान का सबसे आसान तरीका माना जाता है.

खुशबू से भी समझ सकते हैं फर्क

असली भीमसेनी कपूर की खुशबू ठंडी, फ्रेशनेस भरी और हल्की लकड़ी जैसी होती है. इसकी खुशबू कई लेवलों में महसूस होती है. वहीं, सिंथेटिक कपूर की गंध तेज और रासायनिक महसूस हो सकती है, जो कई लोगों को परेशान भी कर सकती है.

ब्रांड और कीमत पर भी दें ध्यान

असली भीमसेनी कपूर आम कपूर से आपको महंगा मिलेगा, क्योंकि इसे प्राकृतिक स्रोतों से तैयार किया जाता है. अगर कोई प्रोडक्ट बहुत कम कीमत पर 100 फीसदी भीमसेनी कपूर का दावा कर रहा है, तो हो सकता है इसमें मिलावट हो. इसलिए हमेशा ऐसे ब्रांड चुनें जो उत्पाद की सोर्सिंग और शुद्धता के बारे में स्पष्ट जानकारी देते हों.

ये भी पढ़ें - क्या आपका कपूर असली है, ऐसे करें असली कपूर की पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Camphor, Camphor Alertness, Camphor And Bay Leaf, Camphor And Clove Burn Time, Camphor And Coconut Oil For Itching
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।