बिना अंडे के बनाएं आमलेट, सिर्फ 5 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार, नोट करें रेसिपी

राजनीति

बिना अंडे के बनाएं आमलेट, सिर्फ 5 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार, नोट करें रेसिपी

24 सितंबर 2026 को 08:58 am बजे
बिना अंडे के बनाएं आमलेट, सिर्फ 5 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार, नोट करें रेसिपी
बिना अंडे के बनाएं आमलेट, सिर्फ 5 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार, नोट करें रेसिपी
omelette Without Eggs : बिना अंडे का आमलेट

अगर आप अंडा नहीं खाते हैं, लेकिन आमलेट जैसा स्वाद और टेक्सचर पसंद करते हैं, तो ये झटपट बनने वाला एगलेस आमलेट आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. ये एगलेस ऑमलेट खासतौर पर नॉनवेज न खाने वालों के लिए बनाया गया है. इसे बेसन और मैदा से बनाया जाता है. बता दें कि इस एगलेस ऑमलेट को बेसन के चीले से इंस्पायर होकर बनाया गया है. बेसिकली इसे वीगन लोगों के लिए बनाया गया है. यूट्यूब फूड क्रिएटर bharatzkitchen HINDI ने इस खास रेसिपी को अपने चैनल पर शेयर किया है. यहां जानते हैं इस रेसिपी के बारे में-

वीडियो में देखें रेसिपी

बिना अंडे का आमलेट कैसे बनाएं?

जरूरी सामान

  • बेसन - 1 कप
  • मैदा - 1/3 कप
  • नमक - 1 टीस्पून
  • बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच 
  • पानी-  जरूरत के अनुसार
  • प्याज - 1 बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च - 1 से 2
  • धनिया पत्तियां - 1 से 2 चम्मच कटी हुई
  • लाल या काली मिर्च पाउडर - ऑप्शन

विधि

सबसे पहले एक बड़ा सा बाउल लें. इसमें बेसन और मैदा डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद 1 टीस्पून नमक डालें. अब धीरे-धीरे करके पानी डालकर इसे मिलाएं. ध्यान रखें पानी एक साथ न डालें, इसे गुठलियां बन सकती हैं. इसे अच्छे से मिक्स करते हुए पानी डालें. पानी इसमें ज्यादा डालना होगा, क्योंकि इसे हम ऑमलेट की तरह बना रहे हैं.

बेसन में जोर लाने के लिए आपको इसे अच्छे से फेंटने की जरूरत है. इसके बाद इसे ऊपर नीचे करते देखें, अगर लिक्विड जैसा लगे तो समझ जाएं आपका घोल तैयार है. अब इसे 5 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें.

5 मिनट के बाद 1 चम्मच बेकिंग पाउडर डालें और फिर अच्छे से फेंट लें. अब इसमें धनिया, प्याज और हरी मिर्च डाल लें. आप फ्लेवर के लिए लाल मिर्च या कुटी हुई काली मिर्च डाल सकते हैं. 

इसके बाद एक पैन लें और इसमें हल्का सा तेल डालें और गर्म होने दें. फिर बैटर को डालें और ऑमलेट को फैलाएं. इसके बाद दोनों ओर अच्छे से पकाएं.

ध्यान रखें कि इसे तेज आंचपर बिल्कुल भी न पकाएं. अगर आप तेज आंच पर इसे पकाते हैं, तो बेसन की वजह से ये टूट भी सकते हैं.

ये भी पढ़ें - घर में घुसे चोर, क‍िचन में बनाया आमलेट, ड्रॉइंग रूम में आराम से खाया फ‍िर गहने और नकदी लेकर चले गए 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omelette For Breakfast, Omelette, Without Oil, Omelette Cooking Tips, Food
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।