पीएम का 76वां जन्मदिन, रवि किशन जलाएंगे 'आशीर्वाद दीया'
पीएम का 76वां जन्मदिन, रवि किशन जलाएंगे 'आशीर्वाद दीया'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. सभी ने पीएम को जन्मदिन विश किया है. पीएम की अच्छी हेल्थ की कामना भी की है. बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी है. रवि किशन और शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी संग फोटो शेयर कर उन्हें मुबारकबाद दी है.
सेलेब्स ने दी जन्मदिन की बधाई शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम को एडवांस में जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने X पर पीएम संग दो फोटो पोस्ट की हैं. एक तस्वीर में पीएम उन्हें गले से लगाते हुए दिख रहे हैं. दूसरी फोटो में दोनों हैंडशेक करते नजर आए. उन्होंने कैप्शन में लिखा- इससे पहले मेरा ये मैसज ढेरों मैसेज की भीड़ में कहीं खो जाए, मैं आपको जन्मदिन की बधाई देता हूं. आपको मेरा ये आइडिया कैसा लगा सर जी? हमारे दोस्त, समाज के दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपको अच्छी सेहत, प्यार, खुशी, शांति और एक स्वस्थ जिंदगी मिले.
Wishing you in advance before it gets lost in the flood of good well wishes tomorrow. How do you like the idea Sirji? Many happy returns of the day for our friend, friend of society, hon'ble PM @narendramodi. May you be blessed with great well-being,love, happiness, peace & a… pic.twitter.com/oL57QKRQnv
रवि किशन ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए स्पेशल पोस्ट किया है. पीएम संग फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रनिष्ठा और अनवरत परिश्रम के प्रतीक, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री मोदी जी को जन्मदिवस की अनंत कोटि शुभकामनाएं. आपके सशक्त, कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. वसुधैव कुटुंबकम और सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ आपने पूरी दुनिया में भारतवर्ष का मान-सम्मान बढ़ाया है. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अखंड ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आपका मार्गदर्शन सदैव माँ भारती की सेवा में हमें प्राप्त होता रहे.
अक्षय कुमार ने भी पीएम को जन्मदिन की बधाई दी. वो लिखते हैं- आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है. मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता. हम किसी और के काम आएं, किसी जरूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएं बस इतना सा संकल्प.
रवि किशन ने इंस्टा पर एक स्टोरी भी पोस्ट की है जिसमें वो पीएम के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वो और उनका परिवार 'आशीर्वाद दीया' जला रहे हैं. रवि के मुताबिक, पीएम ने भारत का नक्शा ही बदल दिया है. पहले क्या भारत था और आज क्या बन गया है, बहुत अंतर है. पीएम की पहल की वजह से आज उनके गांव में शौचालय, चूल्हा, पानी आया है. उन्होंने देश को अनगिनत सौगात दी है.
आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प। Happy Birthday…
जीवेत् शरदः शतम् शतम्। सुदिनं सुदिनं जन्मदिनम्। भवतु मंगलं जन्मदिनम्॥ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके… pic.twitter.com/TNZm7AxYPr
भारत के माननीय एवं अत्यंत प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!🙏🕉 ईश्वर आपको लंबा, स्वस्थ और आनंदमय जीवन प्रदान करे। आप केवल करोड़ों भारतीयों के लिए ही नहीं, बल्कि विश्वभर में विभिन्न देशों के असंख्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।🫡… pic.twitter.com/kDY9v1Uein
बिंदु दारा सिंह, कंगना रनौत, अनुपम खेर, ईशा कोप्पिकर जैसे कई और सितारों ने भी पीएम को जन्मदिन विश करते हुए उनकी अच्छी सेहत की कामना की है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें