8 लाख की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया GST अधिकारी, झोले में दिखे नोटों के बंडल, VIDEO

खेल

8 लाख की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया GST अधिकारी, झोले में दिखे नोटों के बंडल, VIDEO

18 सितंबर 2026 को 06:46 am बजे
8 लाख की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया GST अधिकारी, झोले में दिखे नोटों के बंडल, VIDEO
8 लाख की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया GST अधिकारी, झोले में दिखे नोटों के बंडल, VIDEO
बेंगलुरु में रिश्वत लेते पकड़े गए जीएसटी अधिकारी
  • बेंगलुरु में GST सुपरिटेंडेंट को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
  • अधिकारी ने व्यापारी सैयद जमीर से पेंडिंग शिकायत बंद करने के बदले 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी
  • रिश्वत लेते समय अधिकारी नोटों से भरा थैला गिनते हुए कैमरे में कैद हो गया

बेंगलुरु में एक GST अधिकारी को 8 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है. अधिकारी का नाम मोहित प्रताप सिंह है. लोकायुक्त ने आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते उनको रंगे हाथों पकड़ा लिया.  जब मोहित नोटों से भरा थैला ले रहे थे उसी दौरान बेंगलुरु शहर के लोकायुक्त अधिकारी मौके पर पहुंच गए.  GST सुपरिटेंडेंट घूस लेते कैमरे में कैद हो गए.

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अधिकारी को एक गुलाबी रंग का थैला दे रहा है. उस थैले के भीतर 500-500 की गड्डियां रखी दिखाई दे रही हैं. वहीं सामने बैठा अधिकारी थैले मे ंरखी गड्डियों को गिन रहा है कि पैसा कहीं कम तो नहीं है. ये सब कैमरे में कैद हो गया.

GST अधिकारी रिश्वत लेते कैमरे में कैद

दरअसल सेंट्रल GST के ये सुपरिटेंडेंट एक व्यापारी के खिलाफ शिकायत बंद करने के बदले उनसे 8 लाख रुपये रिश्वत के रूप में ले रहे थे. आरोपी अधिकारी की पहचान सेंट्रल GST, साउथ डिवीन-4, साउथ कमिश्नरेट के सुपरिटेंडेंट मोहित प्रताप सिंह के तौर पर हुई है.

शिकायत बंद करने के बदले ले रहे थे 8 लाख की घूस

लोकायुक्त के मुताबिक, मोहित सिंह ने सैयद जमीर से सेंट्रल GST के एक पेंडिंग मामले और उनके खिलाफ दर्ज कथित झूठी शिकायत को बंद करने के लिए उनसे 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. इस मामले में बिचौलिए का काम किया सलमान शेख नाम के एक शख्स ने. उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

लोकायुक्त ने चैंबर में घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

रिश्वत की रकम कथित तौर पर कोरमंगला के केंद्रीय सदन स्थित सुपरिटेंडेंट के चैंबर में ली जा रही थी. बेंगलुरु सिटी लोकायुक्त की टीम को इसकी भनक पहले से ही लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने जाल बिछाकर अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. उसके खिलाफ  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 7A के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच चल रही है.

घूस का ये वीडियो भी देखें

ये भी पढे़ं-CBI ने 40 लाख की घूस लेते IRS को पकड़ा, ठिकानों से मिला 1.33 करोड़ का कैश-सोना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bribe News, Bengaluru News, GST Officer Bribe Case, Bribe Video Viral, Bengaluru Lokayukta
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।