ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 9 की मौत; बिहार नंबर की बस से कई ने कूदकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 9 की मौत; बिहार नंबर की बस से कई ने कूदकर बचाई जान

- यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत हुई और कई यात्री झुलस गए.
- हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के दायनतपुर गांव के पास हुआ, जहां बस दिल्ली से महोबा जा रही थी.
- बस में यात्री खचाखच भरे हुए थे और आग लगने पर कई लोग खिड़की से कूदकर जान बचाने में सफल हुए.
Noida Yamuna Expressway Bus Fire: दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाली स्लीपर बसों से जुड़ी एक और भयावह घटना सामने आई है. देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य बुरी तरह से झुलस गए. आलम यह था कि कई यात्रियों ने बस से कूद कर जान बचाई. रिपोर्ट के अनुसार हादसे की शिकार हुई बस दिल्ली से महोबा जा रही थी. इसका नंबर BR32 PA8647 है. ये बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है. राज कल्पना ट्रैवल्स यूपी, एमपी, बिहार के लिए सर्विस देती है. अभी मृतकों की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है.
यमुना एक्सप्रेसवे पर दायनतपुर गांव के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर दयानतपुर गांव के पास हुआ. आग लगने की सूचना पर ड्राइवर ने बस को एक्सप्रेस वे पर रोक दिया. तड़के सुबह इस हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई. बताया जाता है कि जिस समय ये हादसा हुआ बस में खचाखच भरी थी. आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई और बस की खिड़की से कूदकर कई लोगों ने जान बचाई.
एक्सप्रेसवे के किनारे ऐसे धू-धू कर जल रही थी बस

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे बस आग हादसे के बड़े अपडेट
- शुरुआती जांच के बाद बस में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है.
- हादसे की शिकार हुई बस से बचे 15 यात्रियों को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है.
- जेवर एसडीएम ने खुद अपनी मौजूदगी में बचे हुए यात्रियों को दूसरी गाड़ी से महोबा के लिए भेजा है.
- बस पूरी तरह से जल चुकी है. सुबह घटनास्थल पर जले हुए बस के मलबे नजर आए.

बस पूरी तरह से जल चुकी है. उसे क्रेन के जरिए घटनास्थल से हटाया गया है.
Photo Credit: NDTV
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, इलाज का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में बीती रात हुई बस दुर्घटना पर संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. CMO की ओर से यह जानकारी दी गई है.
बस में सवार यात्रियों ने बताई आपबीती
हादसे की शिकार हुई बस में सवार एक यात्री ने बताया, "जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे. वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था. घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए. बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी..."
#WATCH ग्रेटर नोएडा | एक यात्री ने बताया, "...जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी… https://t.co/tQNpEKTIEK pic.twitter.com/KIZnMk6h8e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
मैं जूते भी नहीं पहन पाई, बस फोन लेकर किसी तरह भाग पाईः यात्री
एक अन्य यात्री ने बताया, "मैं सो रही थी तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया. जब मैं जागा, तो वहां पहले से ही बहुत भीड़ थी. मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया; यहां तक कि जूते भी नहीं पहने. बस अपना फोन लिया और बाहर निकल आई. इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की कर रहे थे. मुझे भी धक्के लगे और आखिरकार किसी ने मुझे बाहर खींच लिया. उसके बाद मुझे कुछ भी याद नहीं. चारों तरफ धुआं ही धुआं था.
#WATCH | Greater Noida | A passenger says, "...I was asleep when someone banged on the door. When I woke up, there was already a huge crowd. I didn't pick up any of my belongings; I didn't even put on my shoes. I just grabbed my phone and stepped out. It was so crowded that… https://t.co/udoxnMaZrk pic.twitter.com/41N7aaXZZi
— ANI (@ANI) September 24, 2026
अफरा-तफरी मची हुई थी और बाहर निकलना बहुत मुश्किल था. इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था; लोग अंदर दम घुटने से परेशान थे. बहुत कम लोग ही बच पाए, सिर्फ वही जो धक्का-मुक्की के बीच रास्ता बनाकर बाहर निकल सके. कई लोगों की जान चली गई... मेरे पीछे भी काफी लोग थे जो शायद बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि मैं खुद भी काफी देर से बाहर निकल पाया था..."
यह भी पढ़ें - ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती टूरिस्ट बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें