'AI को कंट्रोल करना होगा वरना...' UN से टेक लीडर्स की अपील
'AI को कंट्रोल करना होगा वरना...' UN से टेक लीडर्स की अपील

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दुनिया भर के अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है. इसी कड़ी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भी बातचीत हुई. इस दौरान दुनिया की बड़ी AI कंपनियों के प्रमुखों ने अपील की कि इस तेजी से फैलती टेक्नोलॉजी को कंट्रोल करने की जरूरत है, वरना इसके नतीजे खतरनाक हो सकते हैं.
एन्थ्रोपिक के CEO डारियो अमोडेई ने कहा, 'अगर इसे ठीक से मैनेज नहीं किया गया, तो मुझे लगता है कि AI पूरी मानवता के लिए एक बड़ा जोखिम बन सकता है.'
वहीं, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हम इस टेक्नीक पर अपना कंट्रोल खो सकते हैं और भविष्य AI के हाथ में जा सकता है. इन तकनीकी दिग्गजों ने मांग की कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इसके सख्त सुरक्षा उपाय तय करने चाहिए.
ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड मिलिबैंड ने सुरक्षा परिषद में कहा कि ये टेक लीडर हमें साफ शब्दों में बता रहे हैं कि दुनिया को आपदा से बचाने की जिम्मेदारी अकेले उन पर नहीं छोड़ी जा सकती. उन्होंने ऐलान किया कि जब अगले साल ब्रिटेन जी-20 की कमान संभालेगा, तो वो AI पर कंट्रोल करने पर फोकस करेगा, ताकि ग्लोबल स्टैंडर्ड तय किए जा सके.
हालांकि, अमेरिका ने इस पर अपनी असहमति जताई है. व्हाइट हाउस के विज्ञान सलाहकार माइकल क्रैटसियोस ने कहा कि AI पर कंट्रोल को लेकर चिंताएं इसके डेवलपमेंट को रोकने या इसे नए वैश्विक ढांचे में बांधने का कोई कारण नहीं हैं.
बता दें कि अमेरिका और चीन के बीच AI वर्चस्व की जंग जारी है. ऐसे में चीनी राजदूत फू कॉन्ग ने चेतावनी दी कि तकनीक के क्षेत्र में किसी भी तरह का गुट बनाकर दूसरे देशों पर दबाव नहीं डाला जाना चाहिए.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 'किलर रोबोट्स' को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी UN महासभा में कहा कि युद्ध के मैदान में अब मशीनें ये तय करने लगी हैं कि किसे निशाना बनाया जाना है. पिछले महीने एक रूसी ड्रोन ने AI का इस्तेमाल किया था जिससे तीन यूक्रेनियों की मौत हो गई थी.
फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-नोएल बैरो ने AI की वर्तमान स्थिति की तुलना परमाणु युग की शुरुआत से की. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसके संभावित खतरों से बचने के लिए इसे तुरंत कंट्रोल करना होगा.
यह भी पढ़ें: चीनी हैकर ने AI को बनाया हथियार, 100 से ज्यादा कंपनियों पर साइबर अटैक और 6 लाख क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स चोरी
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी AI को 'सुपरइंटेलिजेंस' करार दिया है, लेकिन अमेरिका ने इस पर किसी भी ग्लोबल कंट्रोल की कोशिशों को फिलहाल खारिज कर दिया है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें