रात का खाना छोड़ने से डायबिटीज कंट्रोल होगी? AIIMS डॉक्टर से जानें

टेक्नोलॉजी

रात का खाना छोड़ने से डायबिटीज कंट्रोल होगी? AIIMS डॉक्टर से जानें

26 सितंबर 2026 को 08:42 am बजे
रात का खाना छोड़ने से डायबिटीज कंट्रोल होगी? AIIMS डॉक्टर से जानें

डायबिटीज होते ही कई लोग खाने को लेकर खास सावधानी बरतते हैं. कोई चावल छोड़ देता है तो कोई रात का खाना ही बंद कर देता है. सोशल मीडिया पर भी दावा किया जाता है कि रात का खाना छोड़ने से ब्लड शुगर कंट्रोल हो जाती है, लेकिन क्या वाकई ऐसा है? ये जानने के लिए हमने नई दिल्ली के AIIMS में  एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत से बात की है.

डॉ. राजेश कहते हैं कि डायबिटीज में सबसे ज्यादा ध्यान पूरे दिन के खानपान पर देना जरूरी है. आपके खाने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर का सही बैलेंस होना चाहिए. डायबिटीज में सब्जियां, साबुत अनाज खाना अच्छा होता है. इसके साथ ही ये भी ध्यान रखना कि अचानक बहुत ज्यादा नहीं खाना है और खाने में लंबा गैप भी नहीं रखना है.

डॉ. राजेश कहते हैं कि रात का खाना छोड़ने से डायबिटीज कंट्रोल होने का कोई संबंध नहीं है. ये एक बड़ा मिथ है. अगर कोई व्यक्ति इंसुलिन या कुछ ऐसी डायबिटीज की दवाएं ले रहा है, जिनसे ब्लड शुगर कम हो सकती है, तो खाना छोड़ने या देर करने से शुगर बहुत कम होने का खतरा बढ़ सकता है. जो सेहत के लिए खतरनाक होता है. ऐसे में डायबिटीज मरीजों को यह सलाह है कि वह किसी के कहने पर या सोशल मीडिया की जानकारी के भरोसे रात का खाना ना छोड़ें.

यह भी पढ़ें: क्या पोहा खाने से शुगर लेवल बढ़ जाता है? डायबिटीज के मरीज खाएं या नहीं, AIIMS के डॉक्टर ने बताया

डॉ. राजेश खड़गावत के मुताबिक डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले खानपान पर ध्यान देना चाहिए डाइट में प्रोटीन और जरूरी विटामिन शामिल करें और ज्यादा मीठी चीजों से बचें. अगर वजन बढ़ रहा है तो उसे कंट्रोल करना भी जरूरी है. रोज एक्सरसाइज करे. कम से कम 45 मिनट की एक्सरसाइज के दो सेशन करें.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज से बचना है तो सिर्फ रोज टहलना काफी नहीं! ये एक्सरसाइज भी जरूरी, रिसर्च में दावा

अगर किसी व्यक्ति का वजन ज्यादा है तो वजन कम करना ब्लड शुगर मैनेजमेंट में मदद कर सकता है. अधिक वजन वाले लोगों में शरीर के वजन में कमी भी डायबिटीज कंट्रोल में मदद करती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे