'मिर्जापुर द मूवी' में बिना इजाजत इस्तेमाल हुआ ये गाना, भड़का सिंगर

मनोरंजन

'मिर्जापुर द मूवी' में बिना इजाजत इस्तेमाल हुआ ये गाना, भड़का सिंगर

06 सितंबर 2026 को 05:42 pm बजे
'मिर्जापुर द मूवी' में बिना इजाजत इस्तेमाल हुआ ये गाना, भड़का सिंगर

मिर्जापुर द मूवी इस समय बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचााने से एकदम पीछे नहीं हट रही है. दो दिनों में ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. दुनियाभर में तो कमाई 100 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है. फैंस इसे बेशुमार प्यार दे रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि फिल्म हिट होने वाली है. लेकिन इस सक्सेसफुल रन के बीच मिर्जापुर द मूवी विवाद में भी आ चुकी है.

फिल्म के अंत में एक गाना शूरवीर इस्तेमाल किया गया, जो काफी समय तक इंस्ट्राग्राम ट्रेंड का हिस्सा था. मिर्जापुर द मूवी में इस गाने ने सीन को जानदार तो बनाया. मगर ऐसा करके मेकर्स बुरे फंसते नजर आ रहे हैं. गाने के इस्तेमाल पर रैपरिया बालम ने सवाल उठाए हैं, जिन्होंने इसे गाया था. उनका दावा है कि मिर्जापुर के मेकर्स ने बिना उनकी इजाजत ये गाना अपनी फिल्म में इस्तेमाल किया. इससे राजस्थान का अपमान हुआ है.

इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए रैपरिया बालम ने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस तरह की पोस्ट करनी पड़ेगी. लेकिन आज तो दिल दुखाया है. अब बहुत से लोग उनसे पूछेंगे कि भाई जब आपका गाना मिर्जापुर जैसी फिल्म में इस्तेमाल हुआ तो मुझे बुरा क्यों लगा. मगर गाने को फिल्म में इस्तेमाल करने से पहले मिर्जापुर की टीम ने मुझसे कोई अनुमति नहीं ली थी. ये गाना महाराणा प्रताप सिंह को समर्पित था और आप इसे विलेन को महान दिखाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं? क्या ये सही है?

'अगर मिर्जापुर की टीम को मेरा गाना पसंद आया था और उन्होंने मुझसे संपर्क किया होता, तो मैं उन्हें ऐसे 10 गाने और दे सकता था. लेकिन बिना मेरी अनुमति के इसका इस्तेमाल करना... मुझे नहीं पता कि आपने इसके अधिकार किससे लिए. मुझे इस बात का दुख है, क्योंकि मुझे लगता है कि आपने राजस्थान और महाराणा प्रताप जी का अपमान किया है. मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता. महाराणा प्रताप ने देश के लिए बहुत कुछ सहा और संघर्ष किया था.'

A post shared by Rapperiya Baalam (@rapperiya_baalam)

रैपरिया बालम की बातों से कई लोगों ने सहमति जताई है. इंटरनेट पर कई ऐसे क्रिएटर्स हैं, जिन्होंने इसके बाद मिर्जापुर द मूवी के मेकर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. कई लोगों का कहना है कि रैपरिया बालम को फिल्म के मेकर्स के खिलाफ कॉपीराइट का केस ठोकना चाहिए. इसमें उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा. अब क्या मिर्जापुर द मूवी से शूरवीर गाना हटेगा या मेकर्स कोई दूसरा रास्ता निकालेंगे? ये तो वक्त आने पर पता चलेगा.

बता दें कि ये फिल्म मिर्जापुर सीरीज बनाने वाले गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट की है. वहीं फरहान अख्तर और अमेजॉन एमजीएम स्टूडियो इसके प्रोड्यूसर हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे