अमेरिका में सत्यनारायण पूजा के कितने रुपये लगते हैं?

दुनिया

अमेरिका में सत्यनारायण पूजा के कितने रुपये लगते हैं?

07 सितंबर 2026 को 09:30 am बजे
अमेरिका में सत्यनारायण पूजा के कितने रुपये लगते हैं?

भारत में अगर घर पर सत्यनारायण भगवान की कथा करवानी हो तो परिवार आसानी से पंडित जी को बुला लेता है. पूजा की सामग्री भी बाजार से आसानी से मिल जाती है और आमतौर पर खर्च भी बहुत ज्यादा नहीं होता. लेकिन अगर आप अमेरिका में रहते हैं और वहां सत्यनारायण कथा करवाना चाहते हैं, तो इसका खर्च सुनकर आपको थोड़ा झटका लग सकता है.

सोशल मीडिया पर अमेरिका में रहने वाली एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिका में सत्यनारायण कथा करवाने के खर्च के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. बातचीत में बताया गया कि सिर्फ पंडित जी की फीस करीब 300 से 350 डॉलर हो सकती है. भारतीय रुपये में यह करीब 25 से 30 हजार रुपये के आसपास बैठती है.

पंडित जी की फीस कितनी? अमेरिका में सत्यनारायण कथा करवाने के लिए पंडित को बुलाने पर आमतौर पर 300 से 350 डॉलर तक फीस बताई गई है. यानी भारत के मुकाबले यहां पूजा कराने का खर्च काफी ज्यादा हो सकता है. वायरल बातचीत में भी इसी फीस का जिक्र किया गया है. इसमें बताया गया कि पंडित जी अपनी पूजा और कथा की दक्षिणा लेते हैं. हालांकि, यह हर जगह एक जैसी नहीं होती. शहर, मंदिर, पंडित की उपलब्धता और पूजा के प्रकार के हिसाब से फीस कम या ज्यादा हो सकती है.

A post shared by Pooja Tomarr Sikarwar (@pooja_umreeka)

मंदिर में पूजा करवाने पर अलग फीस अगर कोई परिवार अपने घर की बजाय मंदिर में सत्यनारायण कथा करवाता है, तो सिर्फ पंडित की फीस ही नहीं देनी होती. मंदिर की फीस भी अलग से लग सकती है. कई जगहों पर मंदिर फीस करीब 100 से 150 डॉलर तक हो सकता है. यानी पंडित की फीस और मंदिर की फीस जोड़ने पर शुरुआत में ही लगभग 400 से 500 डॉलर खर्च हो सकते हैं.

पूजा का सामान कौन लाएगा? भारत में सत्यनारायण पूजा करवाते समय परिवार के लोग आसानी से पूजा का सामान खरीद लेते हैं. फल, फूल, प्रसाद, कलश, पान, सुपारी और दूसरी जरूरी चीजें बाजार में मिल जाती हैं. अमेरिका में भी पूजा का सामान मिल जाता है, लेकिन कई बार इसे जुटाना थोड़ा मुश्किल या महंगा हो सकता है. वायरल बातचीत में महिला बताती हैं कि अगर पंडित जी पूजा का सामान लेकर नहीं आते हैं, तो परिवार को खुद सारी सामग्री खरीदनी पड़ती है. अगर मंदिर या पंडित की तरफ से पूजा सामग्री की व्यवस्था की जाती है, तो उसके लिए अतिरिक्त पैसे लग सकते हैं.

पंडित के आने-जाने का खर्च भी? अगर पंडित को मंदिर से अलग किसी घर पर पूजा कराने के लिए बुलाया जाता है, तो उनके आने-जाने का खर्च भी जुड़ सकता है. अमेरिका में दूरी काफी ज्यादा हो सकती है, इसलिए कार से आने-जाने के लिए पेट्रोल या यात्रा खर्च अलग से लिया जा सकता है. यानी केवल पंडित की दक्षिणा देखकर यह नहीं समझना चाहिए कि पूरी पूजा इतने ही पैसों में हो जाएगी. इसके साथ मंदिर फीस, पूजा सामग्री और यात्रा खर्च भी जुड़ सकता है.

कुल खर्च कितना हो सकता है? वायरल बातचीत में महिला मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि सभी खर्च जोड़ने के बाद करीब 1,000 डॉलर यानी लगभग 1 लाख रुपये तक खर्च हो सकता है. पूजा का खर्च स्थान और सुविधाओं के हिसाब से बदल सकती है. अगर पंडित की फीस 350 डॉलर है, मंदिर की फीस 100-150 डॉलर है और इसके अलावा पूजा सामग्री और आने-जाने का खर्च जुड़ता है, तो कुल रकम काफी बढ़ सकती है.

अमेरिका में पंडितों की मांग क्यों ज्यादा है? अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय परिवार रहते हैं. विदेश में रहने के बावजूद लोग अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखना चाहते हैं. इसलिए सत्यनारायण कथा, गृह प्रवेश, शादी, नामकरण, नई कार की पूजा और दूसरे धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पंडितों की मांग रहती है. खासकर नवरात्र, सावन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और दिवाली जैसे त्योहारों के समय पूजा-पाठ की मांग बढ़ जाती है.

भारत और अमेरिका के खर्च में बड़ा अंतर भारत में सत्यनारायण कथा के लिए पंडित की दक्षिणा और पूजा सामग्री का खर्च आमतौर पर अमेरिका की तुलना में काफी कम होता है. वहीं अमेरिका में भारतीय परिवारों को पंडित की फीस के साथ-साथ मंदिर, यात्रा और सामग्री जैसी कई चीजों का खर्च उठाना पड़ सकता है. इसी वजह से अमेरिका में रहने वाले किसी परिवार के लिए सत्यनारायण कथा करवाने का कुल खर्च कई सौ डॉलर से लेकर करीब 1,000 डॉलर तक पहुंच सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे