जहां तक नजर जा रही, पानी में ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर... बिहार में बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर देखा नहीं होगा

राष्ट्रीय समाचार

जहां तक नजर जा रही, पानी में ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर... बिहार में बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर देखा नहीं होगा

09 सितंबर 2026 को 09:23 am बजे
जहां तक नजर जा रही, पानी में ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर... बिहार में बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर देखा नहीं होगा

पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ निचले इलाकों में बाढ़ का असर साफ दिखाई देने लगा है. दीदारगंज चेक पोस्ट के पास से सामने आई तस्वीरों में गंगा के किनारे बना एक ट्रैक्टर यार्ड पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि बड़ी संख्या में वहां ट्रैक्टर पानी में खड़े हैं.

यार्ड में खड़े सैकड़ों ट्रैक्टर और फार्म मशीनरी बाढ़ के गंदे पानी में डूबी हुई हैं. हालात ऐसे हैं कि यार्ड का बड़ा हिस्सा पानी में समा चुका है और ट्रैक्टरों के पहिए तक गहरे पानी में डूबे दिखाई दे रहे हैं.

दीदारगंज का यह इलाका गंगा के किनारे और निचले क्षेत्र में आता है. नदी का पानी आसपास के इलाकों में फैलने के बाद यार्ड भी इसकी चपेट में आ गया. मैदान में जगह-जगह गहरा कीचड़ और गंदा पानी नजर आ रहा है. इससे बिहार के बढ़ते जलस्तर का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है.

#WATCH | Patna, Bihar: A tractor yard, located in low-lying area near the banks of river Ganga, flooded as the river overflowed and flooded residential areas. Visuals from Didarganj Check Post in Patna. pic.twitter.com/JkWjt0E25a

पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. गांधी घाट पर गंगा का पानी 50.57 मीटर तक पहुंच चुका है, जो 2016 के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से 5 सेंटीमीटर ज्यादा है. साथ ही बिहार के 11 जिलों तक बाढ़ का असर है जिससे करीब 16.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.

यह भी पढ़ें: उफान पर गंगा-कोसी, बिहार के 13 जिलों में बिगड़े हालात, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

गंगा के साथ कोसी, गंडक और बागमती जैसी नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर हैं. इसके साथ ही दानापुर-दियारा इलाके में गंगा का पानी घरों, दुकानों और स्कूलों तक पहुंचा. जिसके बाद प्रशासन ने हालात को देखते हुए देखते हुए SDRF की नाव, जवानों और गोताखोरों को तैनात किया.

और अब दीदारगंज में जहां आमतौर पर ट्रैक्टर और फार्म मशीनरी  से यार्ड भरा होता था, वहां अब पानी का कब्जा है. जो कि बिहार में लगातार बढ़ते खतरे को दिखाता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे