मासूम के सामने आई तेज रफ्तार कार,तभी सुपरमैन की तरह दौड़ा शख्स

राष्ट्रीय समाचार

मासूम के सामने आई तेज रफ्तार कार,तभी सुपरमैन की तरह दौड़ा शख्स

09 सितंबर 2026 को 09:07 am बजे
मासूम के सामने आई तेज रफ्तार कार,तभी सुपरमैन की तरह दौड़ा शख्स

कहते हैं फरिश्ते हर किसी की जिंदगी में कभी ना कभी जरूर आते हैं. वो ईश्वर के दूत होते हैं, जो मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करते हैं. बचपन में हम सबने ऐसी कहानियां सुनी हैं. लेकिन किसी फरिश्ते को मुश्किल वक्त में किसी की जान बचाते हुए देखना हो, तो ये वायरल वीडियो देखिए.

मेक्सिको में एक शख्स अचानक एक बच्ची को तेजी से व्यस्त सड़क की तरफ भागते देखता है. सामने से तेज रफ्तार में कार आ रही थी. बच्ची के मां-बाप भी वहां मौजूद थे और सब कुछ उनकी आंखों के सामने हो रहा था. कुछ ही पल में बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन तभी एक शख्स फरिश्ता बनकर आया और बच्ची को बचाने के लिए दौड़ पड़ा.

सड़क किनारे अपनी दुकान पर काम कर रहा यह शख्स जैसे ही बच्ची को ट्रैफिक की तरफ जाते देखता है, वह तुरंत उसके पीछे भागता है. सामने से कई गाड़ियां आ रही थीं और उसके पास बच्ची तक पहुंचने के लिए सिर्फ कुछ सेकंड थे.

Ordinary worker becomes a hero, saves a little girl from oncoming traffic in Mexico CCTV caught him reacting instantly when the child darted into the road He pulled her clear of an approaching car just in time, then calmly went back to work pic.twitter.com/qOLGfT2pEm

CCTV फुटेज में दिखता है कि बच्ची सड़क की तरफ बढ़ रही है. उसे रोकने के लिए एक महिला भी उसके पीछे दौड़ती है, लेकिन रास्ते में फिसलकर गिर जाती है. इसके बाद दुकानदार बिना समय गंवाए बच्ची के पीछे दौड़ता रहता है.

यह भी पढ़ें: दुबई में 30 हजार का रूम! अंदर का हाल देख बोले- यहां कैसे रहेंगे?

इसी दौरान एक कार बच्ची की तरफ बढ़ती दिखाई देती है. ड्राइवर भी तुरंत ब्रेक लगाता है. ठीक उसी वक्त दुकानदार बच्ची को सड़क से खींचकर अपनी तरफ कर लेता है. बचाने की कोशिश में दोनों सड़क पर गिर जाते हैं, लेकिन शख्स तुरंत उठता है और बच्ची को सुरक्षित महिला के हवाले कर देता है.

इसके बाद वह शख्स बिल्कुल शांत अंदाज में वापस अपनी दुकान पर चला जाता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

घटना का Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने वाले लोग दुकानदार की फुर्ती और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ ही सेकंड में लिए गए उसके फैसले ने एक संभावित बड़े सड़क हादसे को टाल दिया. वायरल वीडियो में लोग इस इंसान को सुपरमैन भी कह रहे हैं. अब ये सुपरमैन वायरल हो गया,

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे