दिल्ली में जिम के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर को मारी कई गोलियां
राष्ट्रीय समाचार
दिल्ली में जिम के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर को मारी कई गोलियां
03 सितंबर 2026 को 08:45 am बजे

बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. ये वारदात नरेला के बाकनेर गांव में एक जिम के बाहर हुई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी से तेजी से फरार हो गए.
मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गांव के रहने वाले थे. प्रमोद पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे और अपने काम के सिलसिले में इलाके में आते-जाते रहते थे.
प्रमोद जब बाकनेर गांव स्थित जिम के बाहर खड़े थे, तभी स्कूटी पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. हमलावरों ने प्रमोद को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां दागीं.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें