कांग्रेस और सपा की सीट शेयरिंग पर शिवपाल का बयान, सस्पेंस खत्म!

राजनीति

कांग्रेस और सपा की सीट शेयरिंग पर शिवपाल का बयान, सस्पेंस खत्म!

23 सितंबर 2026 को 10:28 am बजे
कांग्रेस और सपा की सीट शेयरिंग पर शिवपाल का बयान, सस्पेंस खत्म!

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर लगातार प्रेशर पॉलिटिक्स जारी है. कांग्रेस के नेता अपने बयानों के जरिए लगातार सपा पर दबाव बना रहे हैं, वहीं सपा के बड़े नेता भी अब खुलकर पलटवार कर रहे हैं.

मंगलवार को इमरान मसूद और इकरा हसन के वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने इमरान मसूद का समर्थन कर दिया है.

राजेंद्र पाल गौतम बोले, 'इमरान मसूद ने गलत क्या कहा है? सही समय पर सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए ताकि प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके.'

इमरान मसूद ने भी इकरा के 'कांग्रेस अपने दम पर कुछ नहीं कर पाएगी' वाले पर जवाब देते हुए कहा कि सपा भी कांग्रेस के बिना सरकार नहीं बना पाएगी.

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता असीम वकार ने भी सपा सांसद इकरा हसन पर पलटवार किया. वह बोले, 'इकरा हसन सियासत में बिलकुल नई-नई आई हैं, वो ये भूल गईं कि बिना कांग्रेस के सहयोग के वो सांसद नहीं बन सकती थीं और अखिलेश भी बिना कांग्रेस और बिना राहुल गांधी के सहयोग के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं.'

इस तरह के बयानों के बाद कांग्रेस पार्टी का रुख साफ है कि वो जल्दी से जल्दी सीट बंटवारा चाहती है.

इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी कांग्रेस को घेरा है. शिवपाल ने मंगलवार को अपने देवरिया दौरे पर कांग्रेस के बयानों को लेकर कहा, 'दूसरे जो बोल रहे हैं, उनकी तो चलेगी नहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही सीटों पर निर्णय लेंगे.'

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे