नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर पर हमला, बदमाशों ने की मारपीट

मनोरंजन

नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर पर हमला, बदमाशों ने की मारपीट

18 सितंबर 2026 को 10:01 am बजे
नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर पर हमला, बदमाशों ने की मारपीट

नेशनल अवॉर्ड विनर रहे फिल्ममेकर और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के फैकल्टी मेंबर डोमिनिक संगमा को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, डोमिनिक पर कथित तौर पर हमला हुआ है. पुलिस के मुताबिक, ये घटना बुधवार शाम इटानगर के जोलांग-रकाप रोड के पास हुई.

फिल्ममेकर पर हमला जानकारी के अनुसार, संगमा शाम करीब 6.30 बजे वॉक से लौट रहे थे. तब उन्होंने देखा कि दो लोग वहां पर मौजूद कुछ छात्रों को परेशान कर रहे थे. संगमा उन्हें रोकने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे. अज्ञात बदमाशों और संगमा के बीच बहसबाजी हुई. इसी दौरान उन दोनों ने फिल्ममेकर पर अटैक किया. आरोप है कि बात बढ़ने पर दोनों ने संगमा के साथ मारपीट की. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस टीम हमलावरों की पहचान करने में जुटी है. इस घटना के बाद FTII कम्युनिटी और एकेडमी के लोगों में चर्चा तेज है. डोमिनिक संगमा FTII के Jote  कैंपस में स्क्रीनराइटिंग डिपार्टमेंट के हेड हैं. वो नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं. फिल्ममेकिंग के साथ-साथ वो बतौर शिक्षक भी काम करते हैं.

डोमिनिक संगमा ने इस घटना को लेकर Outlook के साथ बातचीत की. उनके मुताबिक, उन दोनों लोगों ने छात्रों को गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की. वो दोनों नशे में थे. डोमिनिक संगमा ने बताया कि हमले में उनके होंठ पर सूजन आ गई है. शरीर पर कई जगह चोट लगी है. उनके कंधे में भी दर्द है. फिल्ममेकर को इस बात की राहत है कि उन्हें सिर पर चोट नहीं लगी, ना ही हड्डी टूटी है.

वर्कफ्रंट पर, डोमिनिक गारो भाषा के सिनेमा में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्म Rapture को 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट गारो मूवी से सम्मानित किया गया था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे