नई दिल्ली से हावड़ा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखें शेड्यूल और टाइमिंग

राजनीति

नई दिल्ली से हावड़ा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखें शेड्यूल और टाइमिंग

19 सितंबर 2026 को 06:30 am बजे
नई दिल्ली से हावड़ा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखें शेड्यूल और टाइमिंग
नई दिल्ली से हावड़ा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखें शेड्यूल और टाइमिंग
दिल्ली से हावड़ा स्पेशल ट्रेन का ऐलान
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

ट्रेन में त्योहार के सीजन में टिकट मिलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो गया है. यूपी-बिहार से गुजरने वाली सभी ट्रेन में अगले 60 दिनों के लिए टिकट की मारामारी चल रही है. दरअसल अक्टूबर-नवंबर महीने में यूपी, बिहार और बंगाल के राज्यों में कई त्योहार मनाए जाते हैं. ऐसे में कामगार और छात्र सभी अपने घर वापसी की कोशिश में रहते हैं. अक्टूबर से नवंबर तक दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ जैसे बड़े त्योहार होने वाले हैं. ऐसे में रेलवे लगातार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया जा रहा है.

अब रेलवे ने दिल्ली से हावड़ा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. अगर आप त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेन की तलाश कर रहे हैं तो यह स्पेशल ट्रेन आपके काम आ सकता है.

नई दिल्ली से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने नई दिल्ली से हावड़ा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. दिल्ली से हावड़ा जाने के लिए ट्रेन संख्या 04052/04051 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलाया जाएगा. ट्रेन संख्या 04052 प्रत्येक शुक्रवार को चलाया जाएगा. जबकि ट्रेन संख्या 04051 प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन संख्या 04052/04051 का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 04052 नई दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6.15 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, सुबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, पटना, किउल, झाझा, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान होते हुए रविवार 1.40 रात में हावड़ा पहुंचेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04051 हावड़ा रविवार रात 1.40 बजे चलेगी और मंगलवार को 2.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

इस ट्रेन में 16 कोच होंगे. जिसमें 2 कोच 2AC, 8 कोच स्लीपर क्लास, 4 जनरल कोच और 2 SLRD कोच दिए गए हैं. यह ट्रेन दिल्ली से हावड़ा और हावड़ा से दिल्ली 9-9 फेरे लगाएगी.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी, छठ पर घर जाने वाले फटाफट करें बुकिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Festival Special Train, Delhi To Howrah Route, Indian Railway, Festival Special Train News, Special Train For Diwali Chhath
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।