अमेरिका: लॉस एंजेलिस में हेलीकॉप्टर क्रैश, मौके पर तीन की मौत

दुनिया

अमेरिका: लॉस एंजेलिस में हेलीकॉप्टर क्रैश, मौके पर तीन की मौत

16 सितंबर 2026 को 08:56 am बजे
अमेरिका: लॉस एंजेलिस में हेलीकॉप्टर क्रैश, मौके पर तीन की मौत

अमेरिका के लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली में एक न्यूज हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक मौके पर तीन लोगों को मृत घोषित किया गया है, जबकि शुरुआती रिपोर्ट में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी. यह हादसा चैट्सवर्थ इलाके में उसी जगह के पास हुआ, जहां कुछ समय पहले मेट्रो बस का एक जानलेवा हादसा हो चुका था. हेलीकॉप्टर किस न्यूज चैनल का था, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

फायरकर्मियों के अनुसार यह हादसा दो कमर्शियल इमारतों के बीच, नॉर्थ मेसन एवेन्यू के 9100 ब्लॉक के पास हुआ. हेलीकॉप्टर वहां खड़े दो शिपिंग कंटेनरों और कई गाड़ियों के ऊपर जा गिरा. हादसे के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है और जांच जारी है. हादसे के फौरन बाद वहां भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं. इस दौरान स्काईकैल हेलीकॉप्टर ऊपर से पूरी घटना को कवर करता रहा.

BREAKING: TV news helicopter crashes during live shot of bus crash in Los Angeles. The helicopter belongs to NBC Los Angeles (KNBC-TV). No word yet on casualties. pic.twitter.com/kXwgr5meOP

यह भी पढ़ें: ईरान जंग में ट्रंप ने फूंक डाले 38 अरब डॉलर, अब अमेरिका पर पड़ेगी महंगाई की मार

आग बुझने के बाद फायरकर्मियों और लॉस एंजेलिस पुलिस ने एक शव के ऊपर कैनोपी लगा दी. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर के अंदर कितने लोग सवार थे. मलबे की जांच अभी बाकी है, जिससे मृतकों और घायलों की सही संख्या का पता चल सकेगा. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट दोनों इस हादसे की जांच में जुटे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेलीकॉप्टर अचानक कैसे नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा कैसे हुआ.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे