नींबू और कौड़ी से पथरी कैसे निकाले?
नींबू और कौड़ी से पथरी कैसे निकाले?

किडनी स्टोन एक ऐसी परेशानी है, जिसमें काफी तेज और असहनीय दर्द होता है. इससे राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. क्योंकि डॉक्टर जल्द ही किडनी में पथरी की सर्जरी नहीं करते हैं. ऐसे में लोग आयुर्वेदिक उपायों की तलाश करते हैं. इसी बीच इंस्टाग्राम पर आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. सतपाल सिंह का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नींबू और पीली कौड़ी (Yellow Cowrie) से जुड़ा एक आयुर्वेदिक पारंपरिक नुस्खा शेयर किया. इस वीडियो में डॉक्टर का दावा है कि नींबू के रस में घुली पीली कौड़ी का सेवन पथरी को गलाने और उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकता है. यहां जानते हैं इस वीडियो में बताए गए नुस्खे के बारे में-
क्या है नींबू और पीली कौड़ी का नुस्खा?
डॉ. सतपाल सिंह का कहना है कि पीली कौड़ी में मौजूद कैल्शियम कार्बोनेट नींबू के सिट्रिक एसिड के साथ प्रतिक्रिया करके कैल्शियम सिट्रेट बनाता है. आयुर्वेद में इसे पथरी की समस्या में काफी उपयोगी माना जाता है.

नींबू और कौड़ी का मिश्रण कैसे करें तैयार?
इस मिश्रण को तैयार करने के लिए सबसे पहले पीली कौड़ियों को कांच के बर्तन में डालें और इतना नींबू का रस मिलाएं कि सभी कौड़ियां पूरी तरह उसमें डूब जाएं. ध्यान रखें कि इस प्रोसेस के लिए स्टील, तांबे या किसी अन्य धातु के बर्तन का इस्तेमाल न करें. इसके बाद कौड़ियों को नींबू के रस में तब तक पड़ा रहने दें, जब तक वे पूरी तरह घुलकर पाउडर जैसी न हो जाएं. इस प्रोसेस में 3 से 7 दिनों तक का समय लग सकता है.
जब कौड़ियां पूरी तरह घुल जाएं, तब मिश्रण को महीन सूती कपड़े से 2 से 3 बार छान लें. ऐसा करने से कोई ठोस या नुकीला कण मिश्रण में नहीं रहेगा.
सेवन करने का सही तरीका क्या है?
डॉक्टर का कहना है कि इस तैयार मिश्रण की 2 चम्मच मात्रा एक गिलास सादे पानी में मिलाकर पी जा सकती है. इसे सुबह खाली पेट और शाम को खाना खाने से लगभग एक घंटा पहले लेने की सलाह दी गई है. इसे कुछ दिनों से कुछ महीनों तक पीने के बाद फायदा हो सकता है.
इस नुस्खे को फॉलो करने वालों को किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए?
डॉक्टर से इस नुस्खे का इस्तेमाल करते समय बीज वाली सब्जियां जैसे टमाटर और बैंगन, पालक, अधिक नमक और ठंडी तासीर वाली चीजों से परहेज करने की सलाह दी गई है. साथ ही दिनभर में 4 से 5 लीटर पानी पीने की भी सलाह दी गई है. इससे पथरी को बाहर निकालने में मदद मिल सके.
किन लोगों को नहीं करना चाहिए प्रयोग?
डॉ. सतपाल सिंह का कहना है कि जिन लोगों को अल्सर, हाइपर-एसिडिटी या किडनी फेलियर की समस्या है, उन्हें इस नुस्खे का उपयोग नहीं करना चाहिए. इसके अलावा किसी भी तरह के घरेलू या आयुर्वेदिक उपचार को शुरू करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह दें.
डिस्क्लेमर : ध्यान रखें कि ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक आयुर्वेदिक वीडियो में बताए गए दावों पर आधारित है. ऐसे में पथरी का इलाज और उसकी प्रभावशीलता व्यक्ति की स्थिति, पथरी के आकार और प्रकार पर निर्भर कर सकती है. इसलिए इस उपाय को अपनाने से पहले अपने किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें