दिल्ली में नए ट्रैफिक चालान नियम पर लगी रोक, वकीलों के विरोध के बाद जानें सरकार ने क्या कहा

राजनीति

दिल्ली में नए ट्रैफिक चालान नियम पर लगी रोक, वकीलों के विरोध के बाद जानें सरकार ने क्या कहा

24 सितंबर 2026 को 06:30 am बजे
दिल्ली में नए ट्रैफिक चालान नियम पर लगी रोक, वकीलों के विरोध के बाद जानें सरकार ने क्या कहा
दिल्ली में नए ट्रैफिक चालान नियम पर लगी रोक, नहीं जमा कराना होगा कोर्ट में 50 प्रतिशत जुर्माना
नए ट्रैफिक चालान नियम नहीं होगा लागू
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

राजधानी दिल्ली में हाल ही में टैफिक चालान नियम में बदलाव करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया था. दिल्ली सरकार द्वारा 14 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था. जिसमें चालान के शिकायत को लेकर कहा गया था कि कोर्ट में अपील करने से पहले कुल चालान जुर्माने का 50 प्रतिशत सुनवाई से पहले जमा कराने होंगे. लेकिन अब इस नियम को लागू नहीं किया गया है. इस पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. क्योंकि दिल्ली में वकीलों ने इस नियम का कड़ा विरोध किया है.

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री पंकज कुमार ने कहा है कि नए ट्रैफिक चालान सिस्टम पर वकीलों की चिंताओं को गंभीरता से लिया गया है. उनकी शिकायत और सुझावों को परिवहन विभाग द्वारा जांच की जाएगी. इसकी जानकारी उपराज्यपाल और सीएम को भी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि 14 सितंबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन को फिलहाल लागू नहीं किया जाएगा.

क्या किया जा रहा था बदलाव

केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट, 1989 के नियम 167 में बदलाव किया गया था. इसमें कहा गया था कि जिन चालकों को ट्रैफिक चालान पर आपत्ति है उसे निपटाने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई थी. इसमें कोर्ट में चालान के खिलाफ अपील करने से पहले 50 प्रतिशत चालान की राशि जमा कराने को कहा गया था. लेकिन दिल्ली के सभी जिला कोर्ट के बार एसोसिएशन के समन्वय समिति द्वारा विरोध किया गया है.

वकील क्यों कर रहें है विरोध

नए चालान नियम पर वकीलों आपत्ति जताते हुए कहा है कि अगर किसी चालान के खिलाफ की गई अपील संबंधित अधिकारी खारिज कर देता है तो कोर्ट जाने से पहले उसे चालान की 50 प्रतिशत रकम जमा करानी होगी. इस बात पर भी आपत्ति है कि राज्य सरकार को चालान से जुड़े मामलों की सुनवाई और निपटारे के लिए अधिकारियों को नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः यूपी में वाहन चालान का सिस्टम बदला, 30 दिन में खुद हो जाएगा समाप्त, सीधे कोर्ट में नहीं होगी अपील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic News, Delhi New Traffic Rules, Delhi Government, Traffic Challan New Rules, Delhi News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।